Close Menu
    What's Hot

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    March 8, 2026

    🌸 नारी शक्ति को समर्पित प्रेरणादायक संदेश 🌸Motivational Speech by Rajesh Bhatt (Bollywood Writer & Director, Mumbai) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई प्रेस फोटोग्राफर: धनंजय राजेश गावडे

    March 8, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई | गोवा में की शिरकत – RLG Production के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर Rajesh Laxman Gavade और बॉलीवुड अभिनेता व स्टैंड-अप कॉमेडियन B. Ashish

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»New delhi»हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार केस
    New delhi

    हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार केस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सत्यपाल मलिक पर शिकंजा
    पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट
    कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में 2200 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप

    नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ कीरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में कथित भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर सामने आया है। CBI ने इस मामले में 22 फरवरी 2024 को सत्यपाल मलिक के निवास पर छापा मारा था और दिल्ली में 29 अन्य स्थानों पर भी रेड की थी। मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।

    सत्यपाल मलिक बोले- अस्पताल में भर्ती हूं
    चार्जशीट दाखिल होने के बाद सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शुभचिंतकों के कॉल आ रहे हैं, लेकिन वे जवाब नहीं दे पा रहे हैं। मलिक ने पहले भी आरोप लगाया था कि राज्यपाल रहते उन्हें 300 करोड़ रुपए की रिश्वत ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा था कि CBI ने उनके घर पर छापा मारा , लेकिन जिनके खिलाफ उन्होंने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, उनकी जांच नहीं हुई।

    मलिक ने 2021 में लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
    सत्यपाल मलिक ने अक्टूबर 2021 में कहा था कि उन्हें दो बड़ी फाइलें मिली थीं, जिनमें एक बड़े उद्योगपति और दूसरी महबूबा मुफ्ती और भाजपा गठबंधन सरकार के एक मंत्री से जुड़ी थीं। उन फाइलों में भारी भ्रष्टाचार था और उन्हें दोनों डील रद्द करनी पड़ीं। उन्होंने बताया कि रिश्वत के तौर पर दोनों पक्षों ने 150-150 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया था।

    CBI ने दो अलग-अलग मामलों में दर्ज की FIR
    CBI ने इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। पहली FIR लगभग 60 करोड़ रुपए के एक भ्रष्टाचार मामले से जुड़ी है, जो 2017-18 की जम्मू-कश्मीर कर्मचारी स्वास्थ्य देखभाल बीमा योजना से संबंधित है। दूसरी FIR 2019 में कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के 2,200 करोड़ के सिविल वर्क कॉन्ट्रैक्ट में भ्रष्टाचार से संबंधित है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
    Next Article ‘विकसित भारत – 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु महाराष्ट्र ‘विकास और विरासत का विज़न’ लेकर पूरी तरह तैयार– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस*
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    राजनीतिक विज्ञापन : एलजी ने मुख्य सचिव को ‘आप’ से 97 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया

    November 8, 2025

    जल्द लॉन्च होगा बीएएस का पहला मॉड्यूल’6 बीएचके अपार्टमेंट’ जैसा दिखेगा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन

    September 26, 2025

    देश के अंदर ट्रेन से सामान भेजना सबसे सस्ता भारत की लॉजिस्टिक लागत में आई कमी

    September 26, 2025

    बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आई जमीयत, मौलाना मदनी बोले- धर्म नहीं देखते

    September 22, 2025

    हत्या के मामले में गैंग्सटर छोटा राजन को दी गई जमानत रद्द

    September 18, 2025

    भारत समुद्री सप्ताह 2025 की तैयारियों को लेकर मुंबई में समीक्षा बैठक

    August 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    By जनकल्याण टाइमMarch 8, 2026

    धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर ने आते ही जो धमाका किया, उसका असर अभी तक…

    🌸 नारी शक्ति को समर्पित प्रेरणादायक संदेश 🌸Motivational Speech by Rajesh Bhatt (Bollywood Writer & Director, Mumbai) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई प्रेस फोटोग्राफर: धनंजय राजेश गावडे

    March 8, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई | गोवा में की शिरकत – RLG Production के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर Rajesh Laxman Gavade और बॉलीवुड अभिनेता व स्टैंड-अप कॉमेडियन B. Ashish

    March 7, 2026
    Top Trending

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    By जनकल्याण टाइमMarch 8, 2026

    धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर ने आते ही जो धमाका किया, उसका…

    🌸 नारी शक्ति को समर्पित प्रेरणादायक संदेश 🌸Motivational Speech by Rajesh Bhatt (Bollywood Writer & Director, Mumbai) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई प्रेस फोटोग्राफर: धनंजय राजेश गावडे

    By जनकल्याण टाइमMarch 8, 2026

    स्त्री की परिभाषा शब्दों में बांधना शायद उतना आसान नहीं है।क्योंकि नारी…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई | गोवा में की शिरकत – RLG Production के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर Rajesh Laxman Gavade और बॉलीवुड अभिनेता व स्टैंड-अप कॉमेडियन B. Ashish

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    गोवा के Shree Dev Bodgeshwar Sansthan में शनिवार 07 मार्च 2026 को…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.