‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उत्सव – विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित के नेतृत्व में वसई में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ संपन्न।

Date:

Share post:

पी.वी.आनंदपद्मनाभन
पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा भारतीय सशस्त्र बल द्वारा #OperationSindoor के अंतर्गत दिखाए गए अद्वितीय शौर्य को सम्मानित करने हेतु आज वसई में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यह यात्रा विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित के जनसंपर्क कार्यालय, वसई पश्चिम से प्रारंभ होकर पंचवटी नाका पर समापन को पहुँची। समापन स्थल पर शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखा दिया कि नया भारत आतंकवाद के खिलाफ कितनी सख्त और निर्णायक भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा दिया गया यह उत्तर केवल सैन्य विजय नहीं, बल्कि देशवासियों की एकता और दृढ़ निश्चय का प्रतीक बन गया है।

इस यात्रा में विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित के साथ विश्व हिंदू परिषद के देवेंद्र जैन, पूर्व नेवी ऑफिसर एस. एस. राहू, फिल्म अभिनेता रोहिताश्व गौर, मनमोहन तिवारी, अनुप उपाध्याय, डेव्हिड चाचा, जीतू गुप्ता, राज चटर्जी, रेखा गौर, कविता नालवा, जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटिल, वरिष्ठ नेता शेखर धुरी, राजू म्हात्रे, महासचिव अभय कक्कड, वसई रोड मंडल अध्यक्ष महेश सरवणकर, वसई पश्चिम मंडल अध्यक्ष आशिष जोशी, वसई पूर्व दक्षिण मंडल अध्यक्ष उदय शेट्टी, वसई शहर मंडल अध्यक्षा मारिया दरिवाला, कपिल म्हात्रे, नंदकुमार महाजन, साथ ही बड़ी संख्या में वसई के नागरिक, पूर्व सैनिक, पत्रकार बंधु-भगिनी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए वसईवासियों के मन में गर्व और एकजुटता की भावना को मजबूत किया।

Related articles

झगड़े के बाद बाइक से उतरकर पैदल ही मायके चली गई महिला, गुस्साए पति ने काट डाला 4 साल की जुड़वां बेटियों का गला

आरोपी से पूछताछ करने के बाद, अंधेरा पुलिस ने अपनी फोरेंसिक टीम को उस जंगल में भेजा जहां...

उत्तरी कैरिबियन में तूफान मेलिसा, बाढ़ का खतरा; जापान ने नए कार्गो यान का किया सफल प्रक्षेपण

पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दो और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को अगवा किया है। यमन...

✨🌸 The Importance of Time and Speech 🌸✍️ Written by: Rajesh Laxman Gavade📰 Editor-in-Chief, Jan Kalyan Time News, Mumbai💫 “Time and Speech – The...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम 🕊️ The Power of Words In a person’s life, words hold immense...

✨🌸 वक्त और वाणी की अहमियत 🌸✍️ लेखक: राजेश लक्ष्मण गवाड़े📰 Editor-in-Chief, Jan Kalyan Time News, Mumbai💫 “वक्त और वाणी – जीवन का असली...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम मनुष्य के जीवन में शब्दों का महत्व बहुत गहरा होता है।कभी-कभी...