बजरंग दल द्वारा पाकिस्तान का झंडा जलाने पर अल्पसंख्यक समुदाय से टकराव

Date:

Share post:


मुंबई में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस ने मामला दर्ज किया

मुंबई: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। लोग पाकिस्तान के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके झंडे को जलाने का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार रात को मुंबई के वकोला इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में आरती के बाद पाकिस्तान और फिलिस्तीन के झंडे जलाए।

दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस ने की कार्रवाई
इस पर अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध जताया, जिससे दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस मामले में वकोला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2) और 190 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, स्थिति अब शांतिपूर्ण है, लेकिन जांच जारी है।

वीडियो में दिखाई दे रही है दोनों समुदायों की भिड़ंत
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों समुदायों के लोग आपस में हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग बीच-बचाव करते भी दिखाई दे रहे हैं।

पहलगाम हमला: 28 लोगों की हुई थी मौत
गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर फायरिंग की थी, जिससे 28 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस घटना के बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश फैल गया है।

Related articles

साउथ स्टार नागा चैतन्य ने राजनीतिक वेब सीरीज ‘मायासभा’ से लिंक होने से किया इनकार …….!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य ने हाल ही...

पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवारों को ‘नागरिक शौर्य’ पुरस्कार देने की सुप्रिया सुले की मांग

महाराष्ट्र सरकार से की विशेष सम्मान की अपील मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र से...

“सादगी परम सौंदर्य है।शमा – यानी खुद जलकर दूसरों को रौशनी देना – उत्कृष्ट बल है। विनम्रता – यह सबसे अच्छी तर्कशक्ति है, क्योंकि...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) मित्रों, यही है जीवन की सच्चाई।हम अक्सर बड़ी चीजों में...