Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग छात्र, बेरहमी से कत्ल और टीचर की खूनी साजिश… दहला देगी कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड

    January 23, 2026

    बॉलीवुड के ल‍िए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?

    January 23, 2026

    🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»New delhi»देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार शारदा सिन्हा समेत सात को पद्म विभूषण
    New delhi

    देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार शारदा सिन्हा समेत सात को पद्म विभूषण

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री का भी एलान

    नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इस बार राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। देर रात जारी सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण शामिल हैं। इसके अलावा 113 पद्म श्री पुरस्कारों का भी एलान किया गया है।

    पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं
    पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। सूची में 10 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, 13 मरणोपरांत पुरस्कार भी दिए जाने का एलान किया गया है। इसमें भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर और सुजुकी कंपनी के ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) बिबेक देबरॉय, सुशील मोदी और मनोहर जोशी (मरणोपरांत) के नाम शामिल हैं।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की घोषणा
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार रात पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। सिन्हा को कला, खेहर को सार्वजनिक मामलों और सुजुकी को कारोबार-उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनके अलावा पद्म विभूषण पाने वालों में दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन), कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया व लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला), एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य-शिक्षा) शामिल हैं। इनके अलावा ए सूर्य प्रकाश, रामबहादुर राय (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता), अनंत नाग व जतिन गोस्वामी, नंदमुरी बालकृष्ण, पंकज उधास (मरणोपरांत), एस अजित कुमार, शेखर कपूर, शोभना चंद्रकुमार (कला), जोस चाको पेरियाप्पुरम (मेडिसिन), कैलाश नाथ दीक्षित (पुरातत्व), नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी, पंकज पटेल (कारोबार एवं उद्योग), पीआर श्रीजेश (खेल), साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य), विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग) को पद्मभूषण प्रदान किया गया है। बिबेक देबरॉय को साहित्य और शिक्षा तथा सुशील मोदी व मनोहर जोशी (सार्वजनिक मामलों) के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया है।

    इन्हें मिला पद्मश्री
    वहीं गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र डे (57), महिला सशक्तीकरण की मुखर समर्थक सैली होलकर (82), राजस्थान की लोकगायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला, हिमाचल प्रदेश के हरिमन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश, कुवैत के योग टीचर शेख एजे अल सबा और ब्राजील के वेदांत गुरु जोनास मैसेट को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

    पीएम मोदी ने दी बधाई
    पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सम्मानित लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरणादायक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवाचार का पर्याय है, जिसने अनगिनत जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।’

    बीते साल 132 पद्म पुरस्कारों का हुआ था एलान
    इससे पहले पिछले साल राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी थी, इनमें पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री शामिल थे। पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं थीं। पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और यह तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत आएगा मुंबई हमले का गुनहगार तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने का रास्ता साफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी
    Next Article धूम धाम’ का ट्रेलर: यामी गौतम और प्रतीक गांधी की शादी में घुसे बिन बुलाए बाराती
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    राजनीतिक विज्ञापन : एलजी ने मुख्य सचिव को ‘आप’ से 97 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया

    November 8, 2025

    जल्द लॉन्च होगा बीएएस का पहला मॉड्यूल’6 बीएचके अपार्टमेंट’ जैसा दिखेगा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन

    September 26, 2025

    देश के अंदर ट्रेन से सामान भेजना सबसे सस्ता भारत की लॉजिस्टिक लागत में आई कमी

    September 26, 2025

    बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आई जमीयत, मौलाना मदनी बोले- धर्म नहीं देखते

    September 22, 2025

    हत्या के मामले में गैंग्सटर छोटा राजन को दी गई जमानत रद्द

    September 18, 2025

    भारत समुद्री सप्ताह 2025 की तैयारियों को लेकर मुंबई में समीक्षा बैठक

    August 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नाबालिग छात्र, बेरहमी से कत्ल और टीचर की खूनी साजिश… दहला देगी कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड

    By जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026

    कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला आया है. इस मामले में…

    बॉलीवुड के ल‍िए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?

    January 23, 2026

    🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026

    January 23, 2026
    Top Trending

    नाबालिग छात्र, बेरहमी से कत्ल और टीचर की खूनी साजिश… दहला देगी कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड

    By जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026

    कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला आया है.…

    बॉलीवुड के ल‍िए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?

    By जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026

    रिपब्लिक डे पर हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होती…

    🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026

    By जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026

    देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL)…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.