Close Menu
    What's Hot

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Ahmedabad»घर बैठे पार्ट टाइम जॉब कर हर दिन कमाने के चक्कर में 38 लाख गंवाए
    Ahmedabad

    घर बैठे पार्ट टाइम जॉब कर हर दिन कमाने के चक्कर में 38 लाख गंवाए

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 5, 2024Updated:December 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    घर बैठे पार्ट टाइम जॉब कर हर दिन दो हजार से लेकर 4600 रुपए कमाने के चक्कर में एक ट्रांसपोर्ट के कैशियर को साइबर ठगों ने 38 लाख रुपए की चपत लगा दी। इस संबंध में पीडि़त शाहपुर निवासी कागदी हुसैन (41) ने अहमदाबाद साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वे कांकरिया रेलवे यार्ड के पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट में कैशियर के रूप में दो दशक से काम कर रहे हैं।

    एफआईआर के तहत कागदी को उनके टेलीग्राम नंबर पर 9 अगस्त को मुतुशी मन एसई1 नाम के आईडी धारक के जरिए एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि घर बैठे पार्ट टाइम जॉब कर हर दिन 2300 से 4600 रुपए कमाओ। 13 अगस्त को यह मैसेज उन्होंने पढ़ा और वे इसके लिए तैयार हो गए। जिस पर मुतुशी आईडी धारक ने कहा कि एक टेलीग्राम नंबर धारक आपसे संपर्क करेगा। जिससे कुछ समय बाद एक अज्ञात नंबर से टेलीग्राम पर उनका संपर्क किया गया, जिसमें कहा गया कि तुम्हे घर बैठे ही रिव्यू का टास्क दिया जाएगा,जिसे पूरा करना होगा। टास्क पूरा करने पर रुपए मिलेंगे।

    सभी कामकाज ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए तुम्हें पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बातों में आए कागदी को साइबर ठगों ने उन्हें के मोबाइल नंबर का एक आईडी और पासवर्ड भेजा। जिसके बाद एक लिंक भेजी जिसमें लॉग इन करने पर उन्हें टास्क दिए जाते थे। जिसे वह पूरा करते थे। बैंक अकाउंट की जानकारी मांगने पर आईसीआई बैंक खाते को उन्होंने जोड़ा। जिस पर और टास्क पूरा करने पर मिलने वाली राशि उन्हें ऑनलाइन दिखाई देती थी। उसमें से करीब 16 हजार रुपए इस बैंक खाते में जमा भी हुए थे।

    प्रीमियम टास्क के लिए भराए पैसेसाइबर ठगों ने कागदी से कहा कि अब उन्हें प्रीमियम टास्क दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें पैसे भरने होंगे। जिसके आधार पर उन्हें अलग-अलग बैंक अकाउंट भेजे जाते जिसमें ये रुपए जमा कराते थे। 27 अगस्त से चार सितंबर के दौरान उन्होंने 38 लाख रुपए जमा कराए। यह राशि उन्हें ऑनलाइन उनके खाते में दिखाई तो देती थी,लेकिन जब इसे निकालने की कोशिश की तो वह निकली नहीं। जिससे उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरिद्वार का गंगा जल कितना शुद्ध… क्या नहा और पी सकते हैं? जानें कैसे जांच की गई गुणवत्ता
    Next Article हैदराबाद में ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे ट्रांसजेंडरसिग्नल तोड़ने वालों पर कसेंगे नकेल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    क्या ATC ने जुलाई में मिली चेतावनी की अनदेखी की? अहमदाबाद एअर इंडिया हादसे के बाद आया था अलर्ट

    November 8, 2025

    धोरीमन्ना के मरीजों को अहमदाबाद में मिलेगी मदद:नंदलाल गीगल के सुपौत्रों ने की गीगल फाउंडेशन की शुरुआत

    November 4, 2025

    व्हेल मछली की उल्टी (Ambergris) की तस्करी – अहमदाबाद की बड़ी कार्रवाई

    August 20, 2025

    अल कायदा की मास्टरमाइंड हुई गिरफ्तार

    July 31, 2025

    एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे और ब्लैक बॉक्स (Black Box) से अब तक प्राप्त जानकारी का विस्तृत विवरण हिंदी में प्रस्तुत है:

    June 19, 2025

    अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ा खुलासा, तीन महीने पहले ही बदला गया था एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन

    June 18, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर निखिल गोस्वामी की…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Top Trending

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    डॉन 3 विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ने से पहले रणवीर सिंह…

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    The film industry is a world where some artists achieve success very…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.