Close Menu
    What's Hot

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»अर्जुन कपूर हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, फैंस को दी वॉर्निंग
    entertainment

    अर्जुन कपूर हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, फैंस को दी वॉर्निंग

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 26, 2024Updated:December 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अर्जुन कपूर ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि एक शख्स उनका मैनेजर बन कर लोगों के साथ ठगी कर रहा था. बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ऑनलाइन ठगी से सजग रहने की सलाह दी. उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताया जो उनका मैनेजर बन कर लोगों के साथ ठगी कर रहा. अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फॉलोअर्स को एक फर्जी अकाउंट के बारे में बताया, जो अपने आप को उनका मैनेजर बता रहा था. यह व्यक्ति एक ठग था. यह ठग अर्जुन के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को उनकी निजी जानकारी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए कह रहा था.

    अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ” मेरे संज्ञान में आया है, एक संदिग्ध शख्स लोगों से संपर्क कर रहा है और खुद को मेरा मैनेजर बता रहा है. साथ ही लोगों को मुझसे जोड़ने की बात कह रहा है. प्लीज ध्यान रखें कि ये संदेश असली नहीं हैं और मेरा इनसे कोई संबंध नहीं है. मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक करे या अपनी निजी जानकारी साझा करे. कृपया इन ठगों के झांसे में न आएं, सुरक्षित और सतर्क रहें. यदि आपको ऐसे संदेश मिले तो तुरंत अकाउंट के खिलाफ रिपोर्ट करें. सुरक्षित और खुशहाल क्रिसमस मनाएं.”

    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव अर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ की टीम को शुभकामनाएं दी थीं. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “पूरी टीम को सफलता की शुभकामनाएं! ” एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में कई सितारों से सजी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया था. फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जैसे सितारे भी थे. फिल्म में सलमान खान कैमियो में नजर आए थे.

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को रिलीज हुई थी. अर्जुन ने इस फिल्म के सेट पर बिताए हर पल को यादगार बताते हुए रोहित शेट्टी का धन्यवाद किया था. उन्होंने लिखा था, “सही समय पर, सही निर्देशक के साथ जो आप पर विश्वास करता है – कभी-कभी बस इतना ही काफी होता है. जब बहुत से लोग ऐसा करने को तैयार नहीं थे, तब रोहित सर ने मुझ पर विश्वास किया और मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जिसे दर्शकों ने पसंद किया.”

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए साल के लिए हर कोई नया संकल्प बनाता है. उद्धव ठाकरे ने भी बीएमसी चुनाव जीतने का संकल्प किया है.
    Next Article KDMC Commissioner Ms Indurani Jhakad expressed of few developments in KDMC zone also a part of Smart City developments . .
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने किया मंडे धमाका, पिछड़ी वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्म

    June 12, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026

    करीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम

    June 10, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला जज…

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026
    Top Trending

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद…

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ मधुर भंडारकर की ‘चांदनी बार 2’ के…

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण यांनी मांडला लेखाजोखा पी.वी.आनंदपद्मनाभन पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.