82 साल के जितेंद्र फिटनेस में कर रहे जवानों को भी फेल, 25 साल से नहीं खाई ये एक चीज, बुढ़ापे में दिख रहे 40 जैसे यंग

Date:

Share post:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र कपूर आजकल अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। 82 साल के होने के बाद भी वह शारीरिक रूप से काफी फिट हैं। उनकी इस फिटनेस का राज एक खास चीज है, जो उन्होंने सालों से नहीं खाई।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र कपूर आजकल अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। 82 साल के होने के बाद भी वह शारीरिक रूप से काफी फिट हैं। उनकी इस फिटनेस का राज एक खास चीज है, जो उन्होंने सालों से नहीं खाई।

जितेंद्र कपूर की जवानी का सीक्रेट बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र कपूर 82 साल के हो चुके हैं। लेकिन उनकी फिटनेस देख कोई शायद ही उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकता है। वह बुढ़ापे में काफी हैंडसम और यंग नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था जिसमें वह काफी आकर्षक और जवां दिख रहे हैं। आपको बता दें कि अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए उन्होंने कई सालों से एक चीज नहीं खाई है, जिससे उन्हें अपनी फिटनेस को बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है

लेते हैं स्ट्रिक्ट डाइटआपको बता दें कि बढ़ती उम्र के साथ सेहतमंद रहने के लिए एक्टर बहुत हल्का खानपान रखते हैं। वह बैलेंस डाइट लेते हैं और पोषण का पूरा ध्यान रखते हैं।

घर का खाना एक्टर शक्ति कपूर ने एक इंटर्व्यू में बताया था कि जितेंद्र फिल्म की शूटिंग के दौरान भी हमेशा घर से टिफिन लेकर आते थे, वह बाहर का खाने से सख्त बचते हैं।

ऐसा होता है खानपान जितेंद्र अपनी डाइट में सलाद, सब्जियां, सब्जी-रोटी, दाल और बीन्स, हरी सब्जियां और फल आदि अधिक शामिल करते हैं। वह बहुत साधारण डाइट फॉलो करते हैं।

नियमित एक्सरसाइज मडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जितेंद्र ने एक बार बताया था कि वह इस उम्र में भी एक्सरसाइज करते हैं। वह बुढ़ापे में भी शारीरिक रूप से काफी एक्टिव हैं।

25 साल से नहीं खाई ये चीज एक्टर शक्ति कपूर ने जितेंद्र के साथ 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बताया था कि जितेंद्र अपने वजन को लेकर काफी सचेत रहते हैं। इसलिए उन्होंने कई सालों से सफेद चावल को हाथ नहीं लगाया है। वह सफेद चावल खाने से पूरी तरह परहेज करते हैं। इसके अलावा वह तली-भुनी चीजों से भी दूर रहते हैं।

मॉनिटर करते हैं वेटएक्टर ने बताया कि अपने फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए वह समय-समय वजन चेक करते हैं। खाने से पहले और बाद में अपना वजन जरूर मॉनिटर करते हैं।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...