इस साल बांग्लादेशियों के खिलाफ 195 मामले दर्ज

Date:

Share post:

मुंबई। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ मुंबई पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। मुंबई पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि इस साल अवैध रूप से मुंबई में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कुल 195 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 278 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 50 के करीब अवैध बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिन्हें इस देश की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके देश डिपोर्ट कर दिया गया है। चौधरी ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह में 50 बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।

मकान मालिकों से खास अपील बांग्लादेशी नागरिक मुंबई में किराए के मकान पर रहते हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर चौधरी ने कहा कि हमने खासकर मकान मालिकों को भी कहा है कि वो किसे मकान किराए पर दे रहे हैं इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें। जो लोग पुलिस को जानकारी नहीं दे रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भी करवाई की जा रही है।

घाटकोपर में हुई थी कार्रवाई बीती रात मुंबई के घाटकोपर इलाके से पुलिस ने तीन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी पनवेल इलाके में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वे भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुके थे।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...