Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash Reason: ये 4 कारण… जिनसे बिखरा शेयर बाजार, ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप से है कनेक्शन

    March 12, 2026

    मथुरा की ‘कातिल’ बहू: प्रेमी संग बिस्तर पर थी, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो तकिए से दबा दिया मुंह, हत्या के बाद रची ‘हार्ट अटैक’ की कहानी

    March 12, 2026

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»कॉलेज में हिजाब-नकाब पहनने पर लगी रोक SC ने हटाई, लेकिन बुर्का पर जारी रहेगा बैन
    Blog

    कॉलेज में हिजाब-नकाब पहनने पर लगी रोक SC ने हटाई, लेकिन बुर्का पर जारी रहेगा बैन

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 9, 2024Updated:August 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में 2 कॉलेज में हिजाब पर लगे प्रतिबंध को लेकर फैसला सुनाया, कोर्ट ने मुंबई के प्राइवेट कॉलेज में हिजाब, नकाब, स्टोल, कैप पहनने पर लगी रोक हटा दी है. हालांकि, कॉलेज में बुर्का पहनने को लेकर रोक जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही इस मामले में नोटिस भी जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर के बाद होगी.

    दरअसल, मुंबई के एनजी आचार्य और डीके मराठे कॉलेज ने छात्राओं के हिजाब, बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया दिया है. इसके खिलाफ 9 लड़कियों ने पहले बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन हाई कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसके बाद याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.

    याचिकाकर्ता ने क्या कहा

    मुंबई की एक याचिकाकर्ता ने मुंबई के एक कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखाया था, जिस पर आज कोर्ट में सुनवाई हुआ. जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है. जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि हिजाब का मामला पहले से लंबित है. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मुंबई के जिस कॉलेज ने हिजाब पर प्रतिबंध लगाया है, उस कॉलेज में 400 से अधिक छात्राएं पढ़ रही है.

    कोर्ट ने पूछा बैन के पीछे का तर्क

    इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कॉलेज में हिजाब पर बैन लगाने के फैसले के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया और कहा कि छात्रों को जो पहनना है उन्हें पहनने की इजाजत होनी चाहिए. जस्टिस संजय कुमार ने कहा, “आप महिलाओं को यह बताकर कैसे सशक्त बना रहे हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?

    कॉलेज ने तर्क दिया कि उन्होंने हिजाब बैन करने का फैसला इसीलिए किया था जिससे छात्रा का धर्म किसी को पता न चले, जिस पर जवाब देते हुए कोर्ट ने कहा छात्रा का धर्म लोगों को उन के नाम से पता चल जाता है, कोर्ट ने कहा ऐसे नियम न बनाए.

    कोर्ट ने कहा “सबको साथ पढ़ने दें”

    याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील कॉलिन गोंसाल्वेस ने कहा कि छात्रों को हिजाब पहनने की वजह से क्लास में हर चीज में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है और उन्हें अटेंडेंस भी नहीं दी जा रही है. जिसके जवाब में, कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाली वरिष्ठ वकील माधवी दीवान ने कहा कि कॉलेज में मुस्लिम समुदाय की 441 छात्राएं हैं और केवल तीन हिजाब पहनना चाहती हैं. कोर्ट ने तमाम दलीलों पर कहा सभी लड़कियों को चाहे वो हिजाब पहने या न पहने उन्हें साथ पढ़ने दें.

    बुर्का पर लगा रहेगा बैन

    साथ ही कोर्ट ने आदेश जारी किया कि बुर्का पहनने पर बैन लगा रहेगा, कोर्ट ने कहा कि बुर्का पहन कर क्लास में नहीं बैठा जा सकता है. मुंबई शहर के एक कॉलेज ने हिजाब पहनने पर बैन लगा दिया था. याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि यह नियम उनके धर्म का पालन करने के मौलिक अधिकारों, निजता के अधिकार और पसंद के अधिकार का उल्लंघन करता है. साथ ही याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि कॉलेज की कार्रवाई मनमानी, अनुचित, और कानून के अनुसार गलत है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व आदिवासी दिवस: जय आदिवासी के जयकारों से गूंजा नवसारी शहर, पारंपरिक पोशाक में सजे बच्चे
    Next Article दिल्ली में बम धमाकों का ट्रायल, VIP इलाकों की रेकी और ऐप से ना’पाक’ निर्देश; आतंकी रिजवान ने उगले राज
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash Reason: ये 4 कारण… जिनसे बिखरा शेयर बाजार, ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप से है कनेक्शन

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    बुधवार को शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है…

    मथुरा की ‘कातिल’ बहू: प्रेमी संग बिस्तर पर थी, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो तकिए से दबा दिया मुंह, हत्या के बाद रची ‘हार्ट अटैक’ की कहानी

    March 12, 2026

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    March 12, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash Reason: ये 4 कारण… जिनसे बिखरा शेयर बाजार, ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप से है कनेक्शन

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    बुधवार को शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को…

    मथुरा की ‘कातिल’ बहू: प्रेमी संग बिस्तर पर थी, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो तकिए से दबा दिया मुंह, हत्या के बाद रची ‘हार्ट अटैक’ की कहानी

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    मथुरा के भंकरपुर बसेला गांव में एक बहू ने अपने प्रेमी के…

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टिंग के साथ ब्यूटी वर्ल्ड…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.