पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में राजस्व भूमि सुधार विभाग के एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने जमीन सर्वेक्षण का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा से कहा कि जमीन सर्वेक्षण का काम जुलाई 2025 तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा, ‘हाथ जोड़कर कह रहा हूं जमीन सर्वेक्षण का काम जल्द पूरा करेंगे। पैर पकड़ने को कहेंगे तो आपके पैर भी पकड़ लूंगा, लेकिन जुलाई 2025 तक काम को पूरा करा लें।’
तभी लोगों को बता सकेंगे, काम हुआ है: सीएम नीतीश
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि पूरे बिहार में जमीन सर्वेक्षण का काम जल्द पूरा होना चाहिए। यह काम दिसंबर 2020 में पूरा होना था, लेकिन अब 2024 की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी काम जून 2025 तक ख़त्म करने की बात हो रही है, लेकिन यह काम और जल्दी होना चाहिए। 2025 में चुनाव भी हैं और चुनाव से पहले सभी काम पूरे होने चाहिए।मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि जुलाई 2025 तक काम पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि काम जल्द खत्म होगा तो लोगों को बता सकेंगे कि काम हुआ है।
भूमि विवादों के समाधान में सुधार होने की उम्मीद: नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को भी निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में जमीन सर्वेक्षण का काम जल्द से जल्द पूरा करवाना सुनिश्चित करें।इस नियुक्ति से राज्य में भूमि रिकॉर्ड के रखरखाव और भूमि विवादों के समाधान में सुधार होने की उम्मीद है। नवनियुक्त कर्मचारियों को जमीन सर्वेक्षण, रिकॉर्ड अपडेट करने और भूमि संबंधी विवादों को सुलझाने जैसे कार्यों में लगाया जाएगा।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
