देहव्यापार करने वाली दो महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार, दो नाबालिग लड़कियों को बचाया

Date:

Share post:

मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ कर पती-पत्नी और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ने आरोपियों के पास से दो नाबालिग लड़कियों को आज़ाद कराया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में पैसों का लालच देकर मुंबई में इस गंदे व्यापार में नाबालिग लड़कियों को धकेला जा रहा था। इस पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम) दत्ता नलावडे ने बताया कि आरोपियों ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़कियों को पैसे का लालच दे कर उनसे वेश्यावृत्ति का कारोबार कर रही थी। कुर्ला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू हो गई है।
क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मुंबई शहर में वेश्यावृत्ति के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की जा रही है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों की इन नाबालिग लड़कियों को पैसे का लालच देकर मुंबई ले जाया जा रहा था।

मुखबिरों से मिली थी सूचना
इसी दौरान मुंबई पुलिस को खबर मिली कि दो लड़कियों को देह व्यापार के लिए कुर्ला इलाके में लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर जाल बिछाया गया। जब दो महिलाएं और एक पुरुष दो नाबालिग लड़कियों को लेकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकले और मुखबिर ने इशारा दिया क्राइम ब्रांच ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। जांच में जानकारी सामने आई है कि ये आरोपी पहले भी इसी तरह कई लड़कियों की तस्करी कर चुके हैं।

पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मुंबई में वेश्यावृत्ति के लिए देश के अलग-अलग हिस्साें से नाबालिग लड़कियाें को पैसो का लालच दिया जाता था और मुंबई में लाकर उन्हें बेच दिया जाता था। मुखबिरों से सूचना मिली की कुर्ला में कही से दो नाबालिग लड़कियों को लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और रेलवे स्टेशन के बाहर से महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया।

Related articles

रिलीज के 5 दिन बाद भी लागत का 50 फीसदी नहीं कमा पाई ‘देवा

Deva Box Office Collection Day 5: एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ शाहिद कपूर की साल 2025 की पहली फिल्म है....

BMC के लिए 74,427 करोड़ रुपए का बजट, एकनाथ शिंदे ने कहा- विकास में मुंबई बनेगा नंबर 1 शहर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 74,427 करोड़ रुपए का अपना बजट पेश किया....

फैशन डिजाइनर नेहा बंद्योपाध्याय नवी मुंबई जन परिषद महिला सेल की अध्यक्ष मनोनीत

प्रेसफ़ोटोग्राफ़र:* *भास्कर.एस.महाले (नाशिक/महाराष्ट्र)* ...

महाराष्ट्र के परिवहन विभाग में लागू होगा कर्नाटक पैटर्न

मुंबई : कर्नाटक राज्य परिवहन की सेवाएं लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहद लोकप्रिय हैं और इसे...