Close Menu
    What's Hot

    वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास… जड़ी लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी, 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

    June 22, 2026

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    सुहरावर्दी एवेन्यू अब ‘गोपाल मुखर्जी रोड’, फैसले पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-TMC-सीपीएम एकजुट

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»वायनाड में तबाही लेकर आई लैंडस्लाइड, 47 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता
    Blog

    वायनाड में तबाही लेकर आई लैंडस्लाइड, 47 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Landslide brought devastation in Wayanad
    Landslide brought devastation in Wayanad
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वायनाड: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार तड़के कई जगहों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अभी तक 47 शव बरामद किए गए हैं। जबकि 74 लोगों को बचाया गया है। वहीं कई लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। विनाशकारी भूस्खलन के मद्देनजर राज्य सरकार ने बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना की सहायता मांगी है।
    राज्य सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कई दल, दो हेलीकॉप्टर और अन्य बचाव दल वायनाड में भूस्खलन के कारण पूरी तरह से कट गए मुंडक्कई के लिए रवाना हुए हैं। राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मलबा हटाने के काम में जुटी है। राजन ने बताया कि कोल्लम, अरक्कोणम और बेंगलुरु से एनडीआरएफ की तीन और टीम भी वहां पहुंच रही हैं।

    सेना से मांगी गई मदद
    केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन के मद्देनजर राज्य सरकार ने बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना की सहायता मांगी है। एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 122 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) मद्रास की सेकेंड-इन-कमांड के नेतृत्व में 43 कर्मियों की एक टीम को बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तैनात किया गया है। इस टीम में एक चिकित्सा अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) और 40 सैनिक शामिल हैं, जो प्रभावित क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेंगे।

    नरेंद्र मोदी ने लोगों की मौत पर जताया दुख
    इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन की घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को संकट से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
    मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वायनाड में कुछ जगहों पर भूस्खलन की खबर से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजन को खोया है और जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए बचाव अभियान जारी है।”
    मोदी ने लिखा, ‘‘केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की और वहां उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।”

    devastation in Wayanad Health Minister Veena George Landslide landslide incidents Wayanad district of Kerala
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHDFC बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर हो जाए सावधान, 1 अगस्त से लागू होगा नया नियम
    Next Article देश में 12 दिन में 8 भीषण रेल हादसे, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास… जड़ी लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी, 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 29 बॉल पर 94 रन बनाए.…

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    सुहरावर्दी एवेन्यू अब ‘गोपाल मुखर्जी रोड’, फैसले पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-TMC-सीपीएम एकजुट

    June 22, 2026
    Top Trending

    वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास… जड़ी लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी, 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 29 बॉल पर…

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने…

    सुहरावर्दी एवेन्यू अब ‘गोपाल मुखर्जी रोड’, फैसले पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-TMC-सीपीएम एकजुट

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    कोलकाता नगर निगम ने पार्क सर्कस इलाके के सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.