जाने कौन है आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, हुए एक ही इवेंट में शरीक

Date:

Share post:

मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम इन दिनों ब्राजील की एक मॉडल लारिसा बोन्सी के साथ जुड़ रहा है। खबर यह आर्यन और लारिसा बोन्सी दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार एक ही इवेंट पर साथ में या फिर अलग-अलग पहुंचते हुए देखा गया है। हालांकि आर्यन या फिर लारिसा की तरफ से इस बारे में अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। मुंबई में एक इवेंट के दौरान दोनों अलग-अलग समय पर पहुंचे। लेकिन उसके बावजूद दोनों कमरे में कैद हुए और एक बार फिर दोनों की खबर सुर्खियां बन गई।
दोस्ती से आगे बढ़ा रिलेशन
दरअसल आर्यन खान और लारिसा बोन्सी की एक फोटो कुछ समय पहले वायरल हुई थी, जिसके बाद इस मिस्ट्री गर्ल पर लोगों ने नजर बनाई और यह पता किया कि आखिर यह कौन हैं। लारिसा बोन्सी और आर्यन खान कई पार्टी में एक साथ देखे गए हैं और दोनों के बीच की केमिस्ट्री कैमरे पर भी साफ नजर आती है कि उनके बीच दोस्ती से आगे वाला बॉन्ड बन गया है।
कौन हैं लारिसा बोन्सी
लारिसा बोन्सी एक ब्राजीलियन मॉडल है और भारतीय सिनेमा में वह अभिनेत्री के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी करती है। लारिसा बोन्सी की अगर बात की जाए तो उन्होंने फिल्म गो गोवा गोन में छोटी सी भूमिका निभाई थी। रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की वह अच्छी दोस्त हैं।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...