महाराष्ट्र में भारी बारिश बन सकती है आफत! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Date:

Share post:

मुंबई. महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश जारी है। कोंकण में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ में बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। बारिश की वजह से कई घरों में पानी घूस गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक और चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने मुंबई और मुंबई उपनगरों के इलाकों के लिए मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा, पुणे, ठाणे और पालघर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सांगली और सोलापुर के लिए येलो अलर्ट
वहीं, सांगली और सोलापुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। मौसम विभाग के अनुसार, आज तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावनाए है। जबकि राज्य के बाकि हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी
रायगढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना के देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तटीय जिलों के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश को देखते हुए राज्य के कई स्कूल बंद कर दिए गए थे। अब बारिश की एक बार फिर चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने कहा कि नागरिकों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...