Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»दक्षिण रेलवे में 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 2438 पदों पर निकली बंपर भर्ती
    Blog

    दक्षिण रेलवे में 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 2438 पदों पर निकली बंपर भर्ती

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 28, 2024Updated:July 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Golden opportunity for 10th pass in South Railway
    Golden opportunity for 10th pass in South Railway
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए खास खबर है। अब दक्षिण रेलवे ने अपरेंटिसशिप के पदों पर बंपर भर्ती निकाल दी है। इसकी नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। वहीं आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त तय है। दक्षिण रेलवे की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
    अपरेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए दक्षिण रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इसमें कुल 2438 वैकेंसी है। इस वैकेंसी में फिटर, वेल्डर, एमएलटी, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कोपा जैसे ट्रेड में भर्तियां होंगी। यह भर्ती दक्षिण रेलवे के विभिन्न डिवीजन में होगी।
    कितना है आवेदन शुल्क
    अपरेंटिसशिप की इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क ही है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।
    क्या है आयु सीमा
    इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु तय सीमा पदों के अनुसार 24 वर्ष तक की गई है। इसमें आयु की गणना बीते 22 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जा रही है और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है।
    अपरेंटिसशिप के लिए शैक्षणिक योग्यता
    इस भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं और बारहवीं कक्षा पास रखी गई है। अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्र में ITI भी होना चाहिए।
    दक्षिण रेलवे भर्ती चयन प्रक्रिया
    साउथ रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा इसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल होगा।

    bumper recruitment Golden opportunity for 10th pass New Delhi South Railway sr.indianrailways.gov.in
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाड़ियां-घर-सड़के डूबीं, देखें नवसारी में बारिश से तबाही, मोहताजी बयां करती PHOTOS
    Next Article रंग लाया पीएम मोदी का रूस दौरा, पुतिन ने 10 भारतीयों को वापस भेजने का लिया फैसला
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.