विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Date:

Share post:

ठाणे: महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस गिरोह को दुबई से संचालित किया जा रहा था। नवी मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के साक्ष्य प्रबंधन केंद्र (ईएमसी) के अधिकारियों ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात जानकारी दी।

नवी मुंबई पुलिस की ईएमसी साइबर सेल की निरीक्षक दिपाली पाटिल ने एक बयान में बताया, ”दुबई से सक्रिय गिरोह के सदस्य भारी मुनाफे का लालच देकर पीड़ितों को विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने के लिए फंसाते थे। वे पीड़ितों से डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कई बार पैसे लेते थे। ”

उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक मामले में आरोपी ने नवी मुंबई के खांडेश्वर के एक पीड़ित को निशाना बनाया और उससे अलग-अलग बैंक खातों में 18,54,255 रुपये स्थानांतरित करवाए तथा चार लाख रुपये भी लिए। आरोपी ने पीड़ित से कुल 22.54 लाख रुपये लिए थे, लेकिन आरोपी ने इसके बदले में मुनाफे का कोई भी पैसा नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को हाल ही में सूचना मिली थी कि दुबई से संचालित हो रहे इस गिरोह का एक सदस्य मुंबई के एंटॉप हिल में रहता है, जिसके बाद जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया, ”आरोपी से पूछताछ करने के दौरान पुलिस को कंपनी, उसकी वेबसाइट और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पीड़ित की शिकायत के आधार पर खांडेश्वर थाने में मामला दर्ज किया गया है।” दिपाली पाटिल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की धोखाधड़ी में गंवाई गई कुल राशि में से आरोपी से 9.75 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Related articles

🌞 सुजलाम सुफलाम सुप्रभात 🌞📍 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई📅 दिनांक: 01 जून 2025 (रविवार)✍️ संपादक: राजेश लक्ष्मण गावडे

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌿 "परिवर्तन की बेल" — एक प्रेरणादायक काव्य-संदेश 🌿 न छोटा...

“RLG प्रोडक्शन” के पंजाबी म्यूज़िक वीडियो “सारी कुड़ियां मैंनू लव करदी” के प्रमोशनल वीडियो के लिए दर्शकों को समर्पित एक विस्तृत, भव्य और प्रभावशाली...

🎬 RLG प्रोडक्शन प्रस्तुत करता है 🎬✨ "सारी कुड़ियां मैंनू लव करदी" ✨एक धमाकेदार पंजाबी म्यूज़िक वीडियो –...

ठाणे में वसूली करने वाला हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार; राज्य में कोरोना संक्रमण के 84 नये मामले

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में व्यापारियों को डरा-धमकाकर उनसे वसूली करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को पड़ोसी नासिक जिले...

मुंबई पुलिस में एक साथ बदले गए 13 DCP; 17 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में शुक्रवार को 13 डिप्टी कमिश्नरों के तबादले किए गए। हाल ही में मुंबई स्थानांतरित किए गए...