Close Menu
    What's Hot

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    March 6, 2026

    गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित सेमिनार संपन्न…..!

    March 5, 2026

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप की ‘चमचमाती ट्रॉफी’ लेकर कब स्वदेश लौटेगी भारतीय टीम?
    Blog

    T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप की ‘चमचमाती ट्रॉफी’ लेकर कब स्वदेश लौटेगी भारतीय टीम?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    When will the Indian team return
    When will the Indian team return
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत एक भी मैच हारे बिना टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत को आईसीसी खिताब जितने के लिए 11 साल और टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए 17 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, अब 140 करोड़ भारतीय फैंस अब बेसब्री से अपने नायकों की घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
    भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत काफी खराब रही थी। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे खतरनाक खिलाड़ियों को जल्द ही पवेलियन भेज दिया। भारत ने पांचवें ओवर में तीन विकेट सिर्फ 34 रन पर गंवा दिए थे। जिसके विराट कोहली और अक्षर पटेल ने 31 गेंद में 47 रन और विराट कोहली ने 59 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए।
    हेनरिक क्लासेन ने भारतीय फैंस को डराया
    177 रन का टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने भी पॉवरप्ले में 2 विकेट जल्द ही गवां दिए। जसप्रीत बुमराह ने ओपनर रीज़ा हेंड्रिक्स (4 रन) और अर्शदीप ने कप्तान एडेन मार्कराम (4 रन) का विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने अपना अटैकिंग क्रिकेट खेलना जारी रहा। ट्रिस्टन स्टब्स (31 रन) और डी-कॉक (39 रन) ने बढ़िया शॉट्स खेले और पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन स्टब्स को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन (27 गेंद में 52 रन) ने भी छक्कों की झड़ी लगाकर इंडियन फैंस को निराश कर दिया। उन्होंने अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन हार्दिक पंड्या ने उन्हें ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कर पूरा मैच ही पलट दिया। इस समय साउथ अफ्रीका को 24 गेंदों में 26 रनों की आवश्यकता थी।
    हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका को घुटनों पर लाकर रख दिया
    क्लासेन के बाद क्रीज पर डेविड मिलर आए लेकिन उन्होंने अपना अटैकिंग क्रिकेट खेलने की जगह डेफेन्सिंग क्रिकेट खेला। जिसके चलते मैच काफी रोमांचक हो गया। अंतिम ओवर में अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन की आवश्यकता थी। हालांकि, पिछले छह महीने से क्रिकेटप्रेमियों के कोपभाजन रहे हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन नहीं बनाने दिए। पंड्या के इस ओवर में पहली ही फुलटॉस गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का जड़ने की कोशिश की लेकिन बॉउंड्री पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार रिले कैच पकड़कर साउथ अफ्रीका को घुटनों पर लाकर रख दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ विकेट पर सिर्फ 169 रन ही बना सकी।
    खुशी और दुःख के आंसू
    यह मैच निश्चित रूप से कमजोर दिल वालों के लिए नहीं था। इस ऐतिहासिक दिन पर काफी भावुक पल देखने को मिले। जीत के बाद भारतीय खिलड़ियों की आँखों में खुशी के आंसू थे तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की आँखों में दुःख के। इन पलों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 140 करोड़ भारतीय फैंस अब बेसब्री से अपने नायकों की घर वापसी और उनके साथ इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने का इंतजार कर रहे हैं।
    कब लौटेगी टीम इंडिया
    भारतीय फैंस बेसब्री से टीम इंडिया का इंतजार कर तो रही है, लेकिन खिलाड़ियों की वापसी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया कल 1 जुलाई को भारत पहुंच जाएगी। माना यह भी जा रहा है कि टीम इंडिया की ट्रॉफी के साथ खुली बस परेड होगी और फैंस के साथ जीत का जश्न मान्य जाएगा। इससे पहले ऐसा 2007 में टी20 वर्ल्ड विश्व कप जीतने के बाद मुंबई में हुआ था।

    gleaming trophy Indian team return New Delhi T20 World Cup 2024 World Cup
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई में जून महीने में जमकर बिके घर, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हुआ कई फीसदी का इजाफा
    Next Article सदन में मचा बवाल, राहुल गांधी ने शिव की फोटो दिखा हिन्दू पर कह दी ये बड़ी बात
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    हिंदुस्तानियों के लिए 5 मार्च की तारीख बेदह खास रही. एक ओर भारत ने इंग्लैंड…

    गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित सेमिनार संपन्न…..!

    March 5, 2026

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026
    Top Trending

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    हिंदुस्तानियों के लिए 5 मार्च की तारीख बेदह खास रही. एक ओर…

    गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित सेमिनार संपन्न…..!

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय राजेश लक्ष्मण गावड़ेEditor in chief

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    बॉलीवुड अभिनेत्री Lara Dutta इन दिनों दुबई (UAE) में अप्रत्याशित परिस्थितियों के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.