Close Menu
    What's Hot

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    March 1, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»दुष्कर्म के इरादे से दो साल की बच्ची का अपहरण, आवारा श्वानों ने बचाया
    Blog

    दुष्कर्म के इरादे से दो साल की बच्ची का अपहरण, आवारा श्वानों ने बचाया

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Two-year-old girl kidnapped with the intention of rape
    Two-year-old girl kidnapped with the intention of rape
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सूरत: अहमदाबाद शहर के रायखड़ इलाके में फुटपाथ पर परिजनों साथ सो रही एक बच्ची का दुष्कर्म के इरादे से अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ने के बाद शहर में ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। गनीमत रही कि इस घटना में भी आरोपी के गंदे इरादे कामयाब नहीं हुए। आवारा श्वानों के चलते दो साल की बच्ची बच गई। उधर शहर क्राइम ब्रांच ने लगातार 36 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी विजय कुमार (20) को सुबह धर दबोचा है।
    क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने बताया कि यह घटना मध्यरात्रि के बाद शहर के वस्त्रापुर इलाके में गुरुद्वारा से वस्त्रापुर तालाब रोड पर फुटपाथ की है। यहां परिजनों के साथ दो साल की बच्ची सो रही थी। इस बच्ची का आरोपी ने दुष्कर्म के इरादे से अपहरण कर लिया। कुछ देर बाद जब बच्ची की मां की आंख खुली और उसने बच्ची को पास नहीं पाया तो तलाश की। पुलिस कंट्रोलरूम में सूचना दी। वस्त्रापुर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंची। इस बीच करीब डेढ़ घंटे के बाद यह बच्ची वस्त्रापुर तालाब के अंदर बगीचे के पास रोती हुई मिली। मेडिकल चेकअप कराया गया तो उसमें कुछ नहीं आया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वस्त्रापुर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया।
    आवारा श्वानों के भौंकने के चलते जागे चौकीदार, भागा आरोपी
    एसीपी पटेल ने बताया कि आरोपी बच्ची को गोद में लेकर घटनास्थल से वस्त्रापुर तालाब तक करीब 10 से 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद अंदर बगीचे में ले गया। बगीचे में और तालाब के आसपास रहने वाले आवारा कुत्ते आरोपी और बच्ची को देख लगातार भौंकने लगे, जिससे पास के फ्लैट और सोसायटी के चौकीदार व लोग जाग गए। उन्होंने बगीचे की ओर बढ़ना शुरू किया तो आरोपी बच्ची को वहां पर छोड़कर फरार हो गया। इसके चलते बच्ची बच गई।
    होटलों में सफाई का काम करता है आरोपी
    एसीपी पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को गोद में ले जाते हुए नजर आ रहा था। इसके आधार पर पहचान सुनिश्चित करनी चाही, लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं था। जिससे बीते कुछ दिनों के फुटेज खंगाले शंकास्पद युवक की फोटो लोगों को बताई। उसके आधार पर आरोपी तक पहुंचे। आरोपी का नाम विजयकुमार (20) है। वह सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला है। यह होटल हयात और मेरियोट में बर्तन की सफाई का काम करता है। गुरुद्वारा के पीछे दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के साथ रहता था। अक्सर इस इलाके से गुजरता था।

    GUJRAT Raikhar Rape Surat Two-year-old girl kidnapped
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघी में पामोलिन तेल मिलाने की शंका पर 14 लाख का सामान जब्त
    Next Article Rule Changes from 1st July: 1 जुलाई से बदल रहे ये 10 बड़े नियम, थाने में FIR दर्ज करवाने से लेकर क्रेडिट कार्ड के बिल तक
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    आज देश के करोड़ों युवाओं के मन में एक सवाल गूंज रहा है — “अगर…

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026
    Top Trending

    🇮🇳 “रिफंड क्यों नहीं?” — युवाओं की आवाज़, देश की बात जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े, Editor-in-Chief

    By जनकल्याण टाइमMarch 1, 2026

    आज देश के करोड़ों युवाओं के मन में एक सवाल गूंज रहा…

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    गुरदासपुर के आदियां गांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद ISI…

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 28, 2026

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में खूब सुर्खियां बटोर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.