नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज जहां दूसरा दिन है। वहीं पिछली बार के स्पीकर रहे BJP सांसद ओम बिड़ला के ही दोबारा इस पद पर बैठेने की बात हो रही थी। लेकिन स्पीकर पद पर आम सहमति नहीं बनी और कांग्रेस के सांसद के सुरेश ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है ।
लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सहमती न बन पाने के बाद अब विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। के सुरेश विपक्ष के स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे। उधर, NDA की ओर से लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
गौरतलब है कि, लोकसभा स्पीकर का चुनाव कल यानी बुधवार को होना है। देश में यह पहला मौका है, जब स्पीकर पोस्ट के लिए चुनाव होगा। अभी तक सत्ता पक्ष और विपक्ष की सर्वसम्मति से स्पीकर चुना जाता था। लेकिन इस बार ये परंपरा टूट रही है।
इससे पहले स्पीकर के नाम पर सहमति के लिए NDA की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कमान संभाली थी। राजनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, DMK प्रमुख एमके स्टालिन और TMC चीफ ममता बनर्जी से बात की।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राजनाथ से नियम के मुताबिक, डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने की शर्त रखी थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- अगर विपक्ष को उपसभापति का पद दिया जाता है तो हम लोकसभा अध्यक्ष के चयन पर सरकार का समर्थन करेंगे। हालांकी राजनाथ सिंह ने उपसभापति पद के लिए विपक्ष की मांग पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस बाबत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “मल्लिकार्जुन खरगे के पास केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का फोन आया राजनाथ सिंह जी ने खरगे जी से अपने स्पीकर के लिए समर्थन मांगा, विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को समर्थन देंगे लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर मिलना, राजनाथ सिंह जी ने कल शाम कहा था कि वे खरगे जी कॉल रिटर्न करेंगे अभी तक खरगे जी के पास कोई जवाब नहीं आया है। PM मोदी कह रहे हैं रचनात्मक सहयोग हो फिर हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है। नीयत साफ नहीं है। नरेंद्र मोदी जी कोई रचनात्मक सहयोग नहीं चाहते हैं। परंपरा है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष को होना चाहिए विपक्ष ने कहा है अगर परंपरा को रखा जाएगा तो हम पूरा समर्थन देंगे।”
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
