नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 19 जून को जन्मदिन है। बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन मनाया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक भी काटा। बहन प्रियंका गांधी ने भी जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी।
प्रियंका गांधी ने भाई राहुल को बधाई देते हुए एक्स पर तस्वीर भी पोस्ट की और शुभकामनाओं के साथ प्यार लुटाया। प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसका जीवन, ब्रह्मांड और हर चीज़ पर अद्वितीय दृष्टिकोण पथ को रोशन करता है।’
प्रियंका गांधी ने पोस्ट में लिखा, ‘ हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता। चमकते रहो, तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार!”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुये लिखा, ‘‘मैं अपने प्यारे नेता राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं देने वाले करोड़ों भारतीय नागरिकों में खुद को शामिल करता हूं।
उन्होंने आगे कहा, ‘ राहुल जी भारत के गरीबों, वंचितों और पिछड़े नागरिकों के निर्विवाद नेता हैं। वह बेजुबानों की आवाज, कमजोरों के लिए शक्ति का स्तंभ, हमारे संविधान के संरक्षक, न्याय योद्धा और गौरवशाली भविष्य के लिए भारत की सबसे उज्ज्वल आशा हैं।”
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा, ‘ कन्याकुमारी से कश्मीर और पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र तक न्याय व सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
