मुंबई। महाराष्ट्र में इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनी, बल्कि किसी भी राज्य में कांग्रेस को सर्वाधिक सीटें दिलवाने वाला राज्य महाराष्ट्र बना है। इस सफलता में बड़ा योगदान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोनों भारत जोड़ो यात्राओं का माना जा रहा है। महाराष्ट्र में जहां-जहां राहुल गांधी की ये यात्राएं पहुंचीं, उन-उन सीटों पर कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शपा) को जीत हासिल हुई है।
कांग्रेस महाराष्ट्र में 17 सीटों पर लड़कर 13 सीटें जीती हैं। सांगली में शिवसेना (यूबीटी) द्वारा अपना उम्मीदवार खड़ा करने के कारण वहां कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीते और अब कांग्रेस को अपना समर्थन दे चुके हैं। इस प्रकार राज्य में कांग्रेस की 14 सीटें हो चुकी हैं। इससे पहले 2009 के चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटें और 2004 में 13 सीटें हासिल हुई थीं।मुंबई। महाराष्ट्र में इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनी, बल्कि किसी भी राज्य में कांग्रेस को सर्वाधिक सीटें दिलवाने वाला राज्य महाराष्ट्र बना है। इस सफलता में बड़ा योगदान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोनों भारत जोड़ो यात्राओं का माना जा रहा है। महाराष्ट्र में जहां-जहां राहुल गांधी की ये यात्राएं पहुंचीं, उन-उन सीटों पर कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शपा) को जीत हासिल हुई है।
What's Hot
Previous Articleबैंक ऑफ इंडिया 12 जून को मनाएगा समझौता
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
