Close Menu
    What's Hot

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    🌸 शीर्षक: “इतना ज़हर भी मत घोलिए… सोचिए, अगर पीना पड़ गया तो?” 🌸✍️ प्रेरणादायक संदेश राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम सेजन जन तक पहुँचे यह संदेश – Jan Kalyan Time News, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े – प्रेस फोटोग्राफर

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»बुजुर्ग पिता की बेबसी… कलियुगी पत्नी और पुत्र ने घर से निकाला
    Blog

    बुजुर्ग पिता की बेबसी… कलियुगी पत्नी और पुत्र ने घर से निकाला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नवसारी। बचपन से जवानी तक जिस बेटे को ढेरों कष्ट झेलकर पाला और जिस पत्नी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया, उसी पत्नी और पुत्र ने बुढ़ापे की लाठी बनने की जगह बूढ़े पिता को घर से ही निकाल दिया। एक कलियुगी पत्नी और पुत्र की यह करतूत जुनाथना मटिया पाटीदार वाडी में सामने आई। पीड़ित पिता का नाम है चंद्रकान सुखाभाई डिम्मर। यह वृद्ध पिता प्लास्टिक निकलकर और उसे बेचकर अपना पेट भरने पर मजबूर है। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे विश्वगुरु बनने के स्वप्न पाले इसे देश में एक वृद्ध पिता कूड़े कचरे के डिब्बे से खाना ढूंढ़ रहे और पॉलिथीन की थैली वह प्लास्टिक निकलकर अपनी जीविका चलाते हुए नजर आ रहे हैं। मां-बेटे की निर्दयता के चलते पिता दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो गया. कई बार उन्होंने मां-बेटे से बात करने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना जन कल्याण टाइम न्यूज के संपादक राजेश भाई गावड़े ने खुद वृद्ध पिता की और उन्हें यथासंभव मदद का आश्वासन दिया है।

    आपको बता दें कि जन कल्याण टाइम न्यूज के संपादक राजेश भाई गावड़े अपने सामाजिक सरोकारिता के कामों की वजह से जाने जाते हैं। पिछले कई सालों ने राजेश भाई गावड़े ने अपने सामाजिक कार्यों और आदर्शों के आधार पर ऐसे बड़े-बड़े काम किए हैं जोकि मिसाल बन गए हैं। फिर चाहे सड़क निर्माण कार्य हो या बदबूदार नालियों से ट्रस्ट हाउसिंग सोसाइटी की समस्या हो, उन्होंने इन मुद्दों को न केवल उठाया बल्कि अंजाम तक भी पहुंचाया। आज स्थिति यह है कि नवसारी में लगभग हर कोई अपनी समस्या लेकर राजेश भाई गावड़े के पास आ रहा है और एक उम्मीद से देख है। इस मामले में राजेश भाई गावड़े कहते हैं कि जो लोग अपने बुजुर्ग माता पिता को घर पर नहीं रख सकते उनकी देखभाल नहीं कर सकते वे दुनिया में किसी पर भी दया नहीं रख सकते। जिन्होंने अपने मां-बाप को धोखा दिया वे दुनिया में हर किसी को धोखा दे सकते हैं ऐसे लोग किसी के विश्वास पात्र नहीं। मां बाप के आशीर्वाद से सब काम अपने आप बनने लगते हैं जिस धन दौलत के पीछे इंसान भागा फिरता है वह अपने आप मिल जाती है। घर में सुख शांति बनी रहती है सब काम अपने आप होने लगते हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद घर में आनंद ही आनंद लाता है। जो लोग माँ बाप को नहीं रख सकते उनके पास धन आ भी जाता है तो वह अंतरात्मा को सुख नहीं दे पाता। वह सिर्फ पैसा कहलाता है और उसमें माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं होने से सुख शांति नहीं मिलती। जो लोग बुजुर्ग मां बाप को घर से निकाल देते हैं वह अपने बच्चों में भी यही संस्कार भरते हैं। आगे जाकर उनके साथ भी वही होने वाला है। जिस वक्त उन्हें अपने बच्चों और अपनी देखभाल करने वालों की जरूरत होगी उनके पास भी कोई नहीं होगा।

    अगर आपके साथ ऐसा हो तो क्या करें ?
    माता-पिता को है बच्चों से भरण पोषण पाने का अधिकार

    भारतीय संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने और बुनियादी सुविधाओं को पाने का अधिकार दिया गया है। कई बार देखने में आता है कि जिन बच्चों की देखभाल और पालन पोषण पर माता-पिता अपना पूरा जीवन लगा देते हैं, अपनी जीवनभर की पूंजी खर्च कर देते हैं वे ही बच्चे सक्षम होने के बावजूद बुजुर्ग हो चुके माता-पिता की देखभाल से इन्कार कर देते हैं। ऐसे में बुजुर्ग माता-पिता को समझ नहीं आता कि वे करें तो क्या करें। उनके पास न तो अपने भरण पोषण की व्यवस्था होती है न ही लोकलाज के चलते वे वृद्धाश्रम में रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में माता-पिता को अधिकार है कि वे अपने बच्चों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर भरण पोषण की मांग करें। एडवोकेट राजेश खंडेलवाल ने बताया कि माता-पिता के भरण पोषण का दायित्व केवल बेटों तक ही सीमित नहीं है बल्कि बेटियों को भी कानून ने माता-पिता के भरण पोषण की उतनी ही जिम्मेदारी दी है जितनी बेटों को दी है। माता-पिता को बच्चों से भरण पोषण दिलवाने के लिए ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 बनाया गया है। इसके तहत ऐसे माता-पिता जो अपनी कमाई से अपना भरण पोषण करने में सक्षम नहीं हैं वे बच्चों के खिलाफ भरण पोषण की मांग करते हुए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
    इस कानून के तहत दादा-दादी को भी अपने वयस्क पोते-पोती से भरण पोषण प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है। वर्ष 2019 में इस अधिनियम में संशोधन करते हुए बच्चों के साथ-साथ रिश्तेदारों को भी शामिल किया गया है। यानी इस अधिनियम के प्रविधानों के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक, माता-पिता के भरण पोषण के लिए उनके रिश्तेदार भी जिम्मेदार ठहराए गए हैं।
    इसी तरह भारतीय दंड संहिता की धारा 125 के तहत भी माता-पिता को बच्चों से भरण पोषण पाने का अधिकार दिया गया है। सामान्यत: इस धारा के बारे में भ्रांति है कि इसके तहत एक पत्नी को पति से भरण पोषण पाने का अधिकार होता है लेकिन यह धारा इतनी सीमित नहीं है। इसके तहत ऐसा कोई व्यक्ति जिसके पास पर्याप्त साधन हैं और जो माता-पिता या इनमें से किसी के भरण पोषण से इन्कार करता है, तो न्यायालय अधिनियम के तहत उसे माता-पिता के भरण पोषण का आदेश दे सकता है।
    इस अधिनियम में महत्वपूर्ण बात है कि इसके तहत बेटियों को भी माता-पिता के भरण पोषण के लिए उत्तरदायी माना गया है। सौतेली माता इस अधिनियम के तहत सौतेले बच्चों से भरण पोषण का दावा उसी स्थिति में प्रस्तुत कर सकती है जबकि उसके पति की मृत्यु हो गई हो और उसके कोई सगा बेटा या बेटी न हो।
    इसी तरह विवाहित बेटियों पर माता-पिता के भरण पोषण का दायित्व उसी स्थिति में जब माता-पिता पूरी तरह से उन पर आश्रित हों। एक विशेष बात यह भी कि न्यायालय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत दिए गए भरण पोषण के आदेश में संशोधन भी कर सकता है। इसके लिए माता-पिता को धारा 127 के तहत आवेदन देना होता है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश के बाद लोग खुशी से झूमे
    Next Article तीसरी बार मोदी सरकार बनते ही सेंसेक्स उछला, पहली बार रिकॉर्ड 77 हजार के पार पहुंचा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म ड्रोन और मिसाइलों…

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    🌸 शीर्षक: “इतना ज़हर भी मत घोलिए… सोचिए, अगर पीना पड़ गया तो?” 🌸✍️ प्रेरणादायक संदेश राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम सेजन जन तक पहुँचे यह संदेश – Jan Kalyan Time News, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े – प्रेस फोटोग्राफर

    March 3, 2026
    Top Trending

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. अपने…

    🌸 शीर्षक: “इतना ज़हर भी मत घोलिए… सोचिए, अगर पीना पड़ गया तो?” 🌸✍️ प्रेरणादायक संदेश राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम सेजन जन तक पहुँचे यह संदेश – Jan Kalyan Time News, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े – प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    🌼 होली के पावन दिवस पर विशेष संदेश 🌼 आज रंगों का…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.