यूपी के नोएडा ऑडी हिट एंड रन मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कार को 24 साल का लव कुमार उर्फ मामू चला रहा था और उसके साथ 28 साल का प्रिंस भी कार में मौजूद था. जानकारी के मुताबिक प्रमोद ने कार अपने एक रिश्तेदार को दी थी और उसने कार लव को चलाने के लिए दे दी थी. लव और प्रमोद दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. लव और प्रिंस दोनों झारखंड के पलामू के रहने वाले हैं. ये दोनों ही जॉय राइड के लिए ऑडी लेकर घर से बाहर निकले थे. कार का मालिक प्रमोद कुमार सिंह गुरुग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है. प्रमोद मूलरूप से पलामू का रहने वाला है और कारोबारी है.
पुलिस ने खंगाली 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी खंगालने के बाद सीसीटीवी की मदद से ऑडी कार को बरामद करने में कामयाबी हासिल की थी. जिसके बाद ही पुलिस को इस मामले में ऑडी के ड्राइवर की तलाश कर रही थी. तेज रफ्तार ऑडी ने रविवार को नोएडा में एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी, जिनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें यह पूरी घटना कैद हो गई थी. पुलिस ने बताया कि ऑडी कार हरियाणा नंबर की है. इस कार का अगला शीशा टूटा हुआ है. साथ ही पुलिस अब कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर से उसके मालिक की तलाश में जुटी है.
Previous Articleभरतगढ़ इंग्लिश मीडियम स्कूल, मसुरे का परिणाम शत प्रतिशत रहा
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
