मोदी के खिलाफ प्रचार में वाराणसी पहुंचे मुंबई के उत्तर भारतीय कांग्रेस नेता

Date:

Share post:

मुंबई : महाराष्ट्र और मुंबई में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में मुंबई से बीजेपी व कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बनारस में चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतर गए हैं। तपती धूप और करीब 47-48 डिग्री सेल्सियस तापमान में मुंबई के लोग अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं, तो कांग्रेस के नेता अजय राय को जिताने की अपील कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो जाएगा। मतदान शनिवार 1 जून को होगा। अंतिम चरण में सबकी नज़र बनारस लोकसभा सीट पर टिकी है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रचार करने के लिए जहां मुंबई से उत्तर भारतीय कांग्रेस नेता बनारस पहुंचे हैं, वहीं नरेंद्र मोदी का चुनाव प्रचार करने के लिए मुंबई बीजेपी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बनारस गए हैं। वे वहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
बीजेपी नेता व राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में मुंबई बीजेपी नेता संजय उपाध्याय, राजेश रस्तोगी, शुभ्रांशु दीक्षित, संजय शर्मा, चंद्रेश सिंह, सूबेदार यादव सहित अन्य लोग पहुंचे हैं।
बनारस में डेरा
मुंबई में रहने वाले जौनपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह और नवी मुंबई में रहने वाले मछलीशहर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद बीपी सरोज ने भी बनारस में डेरा जमा लिया है। मुंबई बीजेपी नेता संजय उपाध्याय ने बताया कि जहां भी प्रचार करने गए, वहां पर उन्हें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार की शाम 5 बजे बनारस में प्रचार बंद हो जाएगा।

Related articles

विरासत की सियासत… बिहार में नेताओं के बेटे-बेटियों वाली सीट पर किसका दबदबा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विरासत की राजनीति चरम पर दिखी, जहां लगभग हर जिले में बड़े राजनीतिक...

ये वेब सीरीज चौंकाएगी, दिमाग घुमाएगी और इमोशनल भी करेगी, 2025 के बेहतरीन क्राइम शोज में से एक

शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम सीजन 3 आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई...

🎙️ प्रेरणादायक संदेश — “मन की खेती”📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से✍️ Editor-in-Chief: श्री राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम प्रिय दर्शको,कभी आपने सोचा है कि हम जो सोचते हैं, जो...

इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स भी नहीं सेफ! जब कास्टिंग काउच का श‍िकार हुए ये सेलेब्स

ऋत्विक धनजानी, अंकित गुप्ता, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने कास्टिंग काउच के डरावने अनुभव शेयर...