Close Menu
    What's Hot

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Mumbai North Central Lok Sabha Seat:‘मिनी मुंबई’ में BJP के उज्ज्वल निकम के सामने कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ की चुनौती
    Blog

    Mumbai North Central Lok Sabha Seat:‘मिनी मुंबई’ में BJP के उज्ज्वल निकम के सामने कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ की चुनौती

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Congress's Varsha Gaikwad challenges BJP's Ujjwal Nikam
    Congress's Varsha Gaikwad challenges BJP's Ujjwal Nikam
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: अगर मुंबई को ‘‘मिनी इंडिया” कहा जाता है तो मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट ‘‘मिनी मुंबई” है जहां एक ओर बांद्रा और खार जैसे पॉश इलाकों में फिल्मी सितारे तथा जानी-मानी हस्तियां रहती हैं तो वहीं कुर्ला की गलियों में प्रवासियों और मजदूरों का बसेरा है। यह निर्वाचन क्षेत्र विले पार्ले, चांदीवली, बांद्रा, कलीना और कुर्ला जैसे इलाकों में फैला है। इस निर्वाचन क्षेत्र के कई हिस्सों में महंगे मकान और जमीन हैं जबकि कई इलाकों में झोपड़पट्टियां हैं। क्षेत्र की 17.44 लाख की आबादी में दिग्गज क्रिकेटर सचिव तेंदुलकर और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हें।
    भाजपा ने इस सीट से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों और 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब के मुकदमे समेत देश के चर्चित आतंकी और आपराधिक मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम को प्रत्याशी बनाया है। निकम कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ पहला चुनाव लड़ रहे हैं। वंचित बहुजन आघाडी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने भी इस सीट से अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
    भाजपा की पूनम महाजन के ‘‘मोदी लहर” के बल पर 2014 में इस सीट से जीत हासिल करने से पहले यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ था। महाजन ने 2019 में भी यहां से जीत हासिल की थी। इस लोकसभा क्षेत्र में छह लाख से अधिक मराठी भाषी, उत्तरी राज्यों के करीब तीन लाख लोग, देश के दक्षिणी हिस्से के एक लाख से अधिक लोग और मूल रूप से गुजरात तथा राजस्थान के करीब 1.9 लाख लोगों के साथ ही तीन लाख से अधिक मुसलमान हैं। निकम ने कहा कि राजनीति में आना उनकी दूसरी पारी की शुरुआत है।
    उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों के बेहतर भविष्य के लिए कानून बनाने पर काम करना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यर्पण कानूनों में बदलाव लाना चाहता हूं कि अधिक से अधिक अपराधियों को मुकदमे का सामना करने के लिए देश वापस लाया जाए।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व देश की प्रगति और विकास के लिए अहम है।
    कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है। गायकवाड़ ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उनका अनुभव प्रचार अभियान में काम आ रहा है। भाजपा अपने प्रचार अभियान के तौर पर निकम को ऐसा व्यक्ति बता रही है जिन्होंने कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया। वहीं, कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि गायकवाड़ पार्टी के लिए फिर से यह सीट हासिल करने के वास्ते उचित प्रत्याशी हैं।

    BJP's Ujjwal Nikam Maharashtra Mini Mumbai Mumbai Mumbai North Central Lok Sabha Seat Varsha Gaikwad
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबहुत फर्क होता है जरुरी और जरुरत में, आप किसी की जरूरत हो सकते हैं पर जरुरी नहीं,, कड़वा सच 🔥💯
    Next Article Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में खरगे, सोनिया गांधी समेत कई नेता करेंगे प्रचार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण

    June 7, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026

    डोंबिवलीतील पिंपळेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्टला अतिक्रमण नियमानुकुल करून जमीन देण्यास मंजुरी*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* डोंबिवली

    May 29, 2026

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    बधाई हो! एक्ट्रेस इशिता दत्ता की बेटी 1 साल की हो गई है. पति वत्सल…

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026
    Top Trending

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    By जनकल्याण टाइमJune 11, 2026

    बधाई हो! एक्ट्रेस इशिता दत्ता की बेटी 1 साल की हो गई…

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    यूपी के बागपत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और…

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    Stock Market में बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई. ये तेजी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.