सलमान खान घर के बाहर फायरिंग के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने घटना की जिम्मेदारी ली है। अनमोल बिश्नोई ने प्रूफ के तौर पे फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया था। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान के साथ-साथ शाहरुख खान का भी नाम लिया था। आइए जानते हैं कि गैंगस्टर ने शाहरुख खान के लिए क्या कहा था।
लॉरेंस बिश्नोई ने शाहरुख खान को मारने की कही बात
लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “सलमान खान को सिर्फ इसलिए धमकी नहीं दे रहे हैं कि इससे हमारा नाम बड़ा हो जाएगा। ऐसा करना होगा तो हम शाहरुख खान को मार देंगे। अगर शोहरत के लिए ही मारना है तो बॉलीवुड में लोगों की कमी थोड़ी है। किसी को भी मार देंगे।”
लॉरेंस ने इंटरव्यू में कहा था, “बिश्नोई समाज का सलमान खान से वैचारिक मतभेद है। अगर सलमान बिश्नोई कम्यूनिटी से माफी मांग लेता है तो हम उन्हें माफ करने को राजी हैं।”
लॉरेंस ने कहा था कि उसके मन में बचपन से ही गुस्सा है क्योंकि उसे लगता है कि सलमान ने बिश्नोई समाज को नीचा दिखने की कोशिश की है।
“सलमान खान ने बिश्नोई समाज को नीचा दिखाया है”
1998 में सलमान खान के ऊपर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आरोप था कि उन्होंने जोधपुर शहर से सटे कांकाणी गांव के पास दो काले हिरणों को मारा है। राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरण को अपने परिवार की तरह मानता है। बिश्नोई समाज में काले हिरण की पूजा होती है। इसी वजह से सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर आ गए।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
