Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    February 14, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»वडोदरा : ब्याज के रुपए की उगाही करने वाले फाइनेंसर का शव मिला
    Blog

    वडोदरा : ब्याज के रुपए की उगाही करने वाले फाइनेंसर का शव मिला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Dead body of financier who collected interest money found
    Dead body of financier who collected interest money found
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वडोदरा. शहर में ब्याज के रुपए की उगाही करने वाले फाइनेंसर का शव मध्यरात्रि बाद एक नहर से मिला। पुलिस ने हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर व मां को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों का 3 दिन का रिमांड मंजूर किया है।
    शहर के संगम चार रास्ता के समीप वृंदावन सोसायटी निवासी फाइनेंसर जैमिन पंचाल की हत्या तरसाली इलाके में वुडा के मकान के पीछे रहने वाले सतीश वसावा ने 31 मार्च को की थी।जिम ट्रेनर सतीश को को 6 महीने पहले रुपए की जरूरत थी। उसने जैैमिन से 1.30 लाख रुपए उधार लिए थे। 31 मार्च को सतीश ने को अपने घर बुलाया था।
    एफ डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त प्रणव कटारिया ने बताया कि 31 मार्च को दोपहर में माता-पिता को कहकर सतीश के घर गया था। जैमिन रात तक घर नहीं पहुंचा था।
    कर्ज चुकाने के लिए बनाई हत्या की योजना
    पुलिस ने सतीश से पूछताछ की। सतीश से शुरुआती पूछताछ सही जवाब नहीं मिला। गहन पूछताछ में उसने बताया कि करीब 8-10 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। उसने जैमिन से भी रुपए उधार लिए थे। जैमिन जेवर पहनता था। उगाही से परेशान होकर सतीश ने जैमिन की हत्या करने व जेवर लूटकर कर्जा उतारने की योजना बनाई।
    हत्या के बाद लूटे गहने
    31 मार्च को जब सतीश के घर जैमिन पहुंचा तो उसे शराब पिलाई गई। मौका पाकर सतीश ने जैमिन को धक्का दे दिया और तकिए से उसका चेहरा ढंककर उसकी हत्या कर दी और गहने लूट लिए। उस समय सतीश की मां दूसरे कमरे में मौजूद थीं।
    बेटे की करतूत देखकर मां डर गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए मां-बेटे जैमिन की बाइक पर 70 किलो वजन के शव को बाइक के कवर में बंदकर 15 किमी दूर कुढेला की माइनर नहर पर पहुंचे।
    रात के अंधेरे में जैमिन के शव को नहर में फेंक कर घर लौट आए। रात तक जैमिन के घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने गुमशुदगी का मामला मकरपुरा थाने में दर्ज करवाया था। सतीश और उसकी मां आठू मोती वसावा ने जैमिन की हत्या की बात पुलिस के सामने कबूल कर ली।
    इसके आधार पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव की तलाश की। मकरपुरा पुलिस, फायर ब्रिगेड, नर्मदा नहर के सिंचाई विभाग के अधिकारी और सतीश के साथ नहर पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने शहर के समीप कुढेला गांव से धनयावी तक जाने वाली नहर में राघवपुरा तक तलाशी ली।
    स्थानीय लोगों व मजदूरों की मदद से शनिवार मध्यरात्रि बाद करीब 2 बजे नहर के दोनों तरफ डैम बनाकर नहर का पानी मशीन के जरिए बाहर निकाला गया। अंतत: जैमिन का शव मिला। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। कटारिया ने बताया कि सतीश व मां आठू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 7 दिन का रिमांड मांगा गया लेकिन कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड मंजूर किया है।

    Dead body of financier GUJRAT Surat Vadodara
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात: कच्छ, देवभूमिद्वारका, बनासकांठा, अरवल्ली सहित 8 जिलों में बेमौसम बारिश
    Next Article सुंदर फूलों पर भी कांटों का डेरा होता है | life changing motivation video
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में जिस तरह सॉफ्ट…

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    February 14, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में…

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    🌿 एक ऐसी प्रेरणादायक कहानीजो इंसान को बाहर से नहीं —भीतर से…

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    — एक सुकून भरी मोहब्बत की कहानी —उस रात चाँद कुछ ज़्यादा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.