पुणे में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिले से फिर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की मदद से 19 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती आरोपी महिला की परिचित है। उसने पीड़िता को वड़ा पाव खाने के लिए घर पर बुलाया था। इस बीच वह काम का बहाना बनाकर घर से चली गई और घर का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया। इस दौरान महिला के पति ने लड़की के साथ बलात्कार किया। यह घटना पुणे के कात्रज में 3 मार्च को हुई।
आरोपी प्रह्लाद सखाराम सालुंके और उसकी पत्नी के खिलाफ भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती सब्जी मंडी से गुजर रही थी। तभी उसकी मुलाकात रास्ते में आरोपी महिला से हो गई। परिचित महिला ने उसे घर आकर वड़ा पाव खाने की जिद की। इस वजह से युवती मना नहीं कर सकी और उसके साथ उसके घर चली गयी। कुछ देर बात करने के बाद महिला किसी काम से घर से बाहर चली गई। हालांकि, जाते समय उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
इसके बाद जब पीड़िता घर पर अकेली थी तो आरोपी प्रह्लाद सालुंखे ने उसके करीब आने की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया। साथ ही मौके से भागने की कोशिश भी की, लेकिन घर का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। इसके बाद आरोपी ने लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया।
प्रताड़ना के बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाया। इसके बाद इस मामले में पति-पत्नी दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
