Narayan Rane:नारायण राणे को बीजेपी ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से दिया टिकट

Date:

Share post:

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए बीजेपी ने नारायण राणे (Narayan Rane) को रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि बीजेपी ने आज गुरुवार को लोकसभा उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब नारायण राणे महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे। तो रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग चुनावी मुकाबले की तस्वीर अब पूरी तरह साफ है। उनका मुकाबला महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार विनायक राऊत से होगा।
देखना दिलचस्प होगा कि रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से नारायण राणे बाजी मारते है या फिर महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार विनायक राऊत जीत अपने नाम करते है।
गौरतलब हो कि रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर केंद्रीय मंत्री राणे का मुकाबला विनायक राऊत से होगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विनायक राउत इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। उन्हें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। दिलचस्प बात ये है की केंद्रीय नेतृत्व रखने वाले भाजपा पार्टी अब तक इस रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से चुनाव नहीं लड़ती थी।
इसके पहले साल 2009 नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। ऐसे में अब यह देखना दिलचसप होगा की कभी भी इस सीट पर न लड़ने वाली भाजपा इस बार इस सीट पर क्या कमला दिखाती है। क्या नारायण राणे भाजपा के विश्वास पर खरे उतर पाते है या नहीं इस पर भी सबकी नजर बनी हुई है।

Related articles

🎬✨ “ये दिल है मुश्किल जीना यहाँ…” – बंबई मेरी जान ✨🎬(Jan Kalyan Time News Mumbai की ओर से, राजेश भट्ट जी की कलम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌆 मुंबई: सपनों का शहर या संघर्षों की धरती? “जरा हटके,...

**🌸🙏 “Shraddha aur Prem – Sai Mahima ka Amulya Sandesh” 🙏🌸(Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab – Mumbai ki or se)प्रस्तुतकर्ता: जन कल्याण टाइम...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕉️ "ये वही हाथ है जो कभी साथ नहीं छोड़ता…" साईं...

*महापालिका अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी केली१/अ प्रभागातील साफसफाईची समक्ष पाहणी !

पी.वी.आनंदपद्मनाभनKalyan ,पावसाळी परिस्थितीत उद्भवणा-या साथरोग निर्मुलनाबाबत केल्या जाणा-या उपाययोजनांची प्रत्यक्ष पाहणी करण्याच्या दृष्टीकोनातून महापालिकेचे अति.आयुक्त हर्षल गायकवाड यांनी...

🌟 मुंबई में एक भव्य “Small Get Together” का आयोजन 🌟

B Ashish ( jan Kalyan time News mumbai) Bollywood press photographer मुंबई शहर ने एक खास और गरिमामयी "Small Get...