अभिनेता अन्नू कपूर समेत सैकड़ों लोगो के करोड़ों रुपए लेकर भागने वाला इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट अंबर दलाल (Amber Dalal) आखिरकार मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की आर्थिक अपराध शाखा ने उसे गुरुवार रात को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया।
दो हफ्ते की मशक्कत के बाद पुलिस को अंबर दलाल के देहरादून (Dehradun) जिले के ऋषिकेश (Rishikesh) में होने का पता चला। जहां से उसे कल दबोच लिया गया। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट अंबर दलाल 14 मार्च से फरार था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह होटल बदल-बदल कर छिप रहा था।
600 से ज्यादा निवेशक बने शिकार!
इन्वेस्टेमेंट एडवाइजर बनकर अंबर दलाल ने एक्टर अन्नू कपूर समेत करीब 600 लोगों को 380 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। आरोप है कि उसने कथित ‘पोंजी स्कीम’ के जरिये लोगों से धोखाधड़ी की। पीड़ित निवेशकों की शिकायत के आधार पर दलाल के खिलाफ 15 मार्च को मुंबई में प्राथमिकी दर्ज की गई। तब से ही पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी।
ऐसे लगाया करोड़ों का चूना
मुंबई के अंधेरी इलाके में किराये की जगह पर कार्यालय चलाने वाला अंबर 14 मार्च को अचानक कार्यालय बंद कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लोगों को उनकी पूंजी सुरक्षित रखने की कानूनी गारंटी के साथ हर महीने दो फीसदी लाभ देने का लालच दिया था।
विदेश के भी निवेशक
उसके पोंजी स्कीम में लोग 15 साल से भी ज्यादा समय से निवेश कर रहे थे। उसने निवेशकों से अंतरराष्ट्रीय ‘ब्रोकर’ के साथ खुद के रजिस्टर्ड होने का भी दावा किया था। उसके यहां अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन और दुबई के लोग भी पैसा लगाते थे। ठगी के मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब निवेशकों को इस महीने का पैसा नहीं मिला और अंबर दलाल के परिवार ने ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई।
मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने सीए अंबर दलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 409 और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा उससे पूछताछ कर रही है।
Previous Articleनवसारी के अब्रामा में घाट पर मिला विवाहिता का जला हुआ शव
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
