Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    February 9, 2026

    EMI और गुजारे के लिए नहीं कर सकता एक्टिंग’, ब्रेक लेने पर बोले पंकज त्रिपाठी

    February 9, 2026

    कौन था वो एक्टर जि‍से कहते थे भोजपुरी फ‍िल्मों का ‘भीष्म पितामह’, राजेश खन्ना का था करीबी

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»नरेंद्र मोदी इस चुनाव में मैच-फिक्सिंग करने का प्रयास कर रहे हैं: राहुल 
    Blog

    नरेंद्र मोदी इस चुनाव में मैच-फिक्सिंग करने का प्रयास कर रहे हैं: राहुल 

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनाव को मैच-फिक्सिंग से जीतना चाहते हैं। उन्होंने इसको लेकर चुनाव आयोग में अधिकारियों से लेकर ईवीएम तक के नाम लिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।

    दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने अंपायरों को चुना – उनका यह 400 सीटों का नारा ईवीएम को फिक्स किए बिना, मीडिया और सोशल मीडिया पर दबाव डाले बिना संभव नहीं है।’ उन्होंने कहा कि इसके बिना बीजेपी 180 का आँकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन एक रैली में जनता को संबोधित करने के लिए इकट्ठा हुआ है। इसे लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष द्वारा शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। रैली में राहुल के अलावा सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित अन्य लोग भाग ले रहे हैं।

    राहुल ने कहा, ‘क्या आपने मैच फिक्सिंग के बारे में सुना है? जब अंपायर पर दबाव डालकर, खिलाड़ी को खरीदकर, कप्तान को डराकर मैच जीता जाता है। मीडिया और सोशल मीडिया पर दबाव डाला जा रहा है।’

    उन्होंने कहा, ‘हमारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। हमारे पास संसाधन नहीं हैं… नेताओं को धमकी दी जाती है, सरकार गिरा दी जाती है… यह मैच फिक्सिंग का प्रयास है। यह मैच फिक्सिंग नरेंद्र मोदी और कुछ व्यापारियों द्वारा की जा रही है।’

    राहुल ने कहा कि ‘बीजेपी संविधान के बिना देश चलाना चाहती है’। उन्होंने कहा, ‘यह मैच फिक्सिंग देश के संविधान को उसके लोगों के हाथों से छीनने के लिए किया जा रहा है। जिस दिन संविधान चला जाएगा, भारत बच नहीं पाएगा… यही उनका लक्ष्य है… वे सोचते हैं कि संविधान के बिना देश को पुलिस, धमकी, जबरदस्ती से चलाया जा सकता है। ….लेकिन दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत के लोगों की आवाज़ को दबा सके।’ कांग्रेस नेता ने कहा, 

    उन्होंने कहा कि मैंने जातिगत जनगणना, किसानों की एमएसपी, बेरोजगारी पर बात की- क्योंकि ये देश के सबसे बड़े मुद्दे हैं। 

    इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या उन्होंने सही काम किया? ये बीजेपी वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए? आपका केजरीवाल शेर है, वे उसे अधिक समय तक जेल में नहीं रख पाएंगे।’ उन्होंने देश के लिए केजरीवाल की छह गारंटियों के बारे में भी बताया, जिनमें 24 घंटे बिजली, गरीबों के लिए मुफ्त बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाना शामिल है।

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, ‘दो महीने पहले हेमंत सोरेन जी को जेल में डाला गया। जनता जनार्दन है, जनता ताकतवर है। भारत की जनता सबसे बड़ी है। अब जनता को ही तानाशाह को उखाड़ फेंकना है।’

    नरेंद्र मोदी राहुल गांधी
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleOPINION: मोदी जी को अभी से नानी याद आने लगी!
    Next Article Special News with Editor Rajesh Gavade: दवा टेस्ट में फ़ेल कंपनियां! मगर ख़रीदे करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 9, 2026

    बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले भारत में खेलने से इनकार कर…

    EMI और गुजारे के लिए नहीं कर सकता एक्टिंग’, ब्रेक लेने पर बोले पंकज त्रिपाठी

    February 9, 2026

    कौन था वो एक्टर जि‍से कहते थे भोजपुरी फ‍िल्मों का ‘भीष्म पितामह’, राजेश खन्ना का था करीबी

    February 9, 2026
    Top Trending

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 9, 2026

    बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले भारत में खेलने…

    EMI और गुजारे के लिए नहीं कर सकता एक्टिंग’, ब्रेक लेने पर बोले पंकज त्रिपाठी

    By जनकल्याण टाइमFebruary 9, 2026

    बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी कई फिल्मों में एक के बाद एक काम…

    कौन था वो एक्टर जि‍से कहते थे भोजपुरी फ‍िल्मों का ‘भीष्म पितामह’, राजेश खन्ना का था करीबी

    By जनकल्याण टाइमFebruary 9, 2026

    दार्जिलिंग की वादियों में फिल्माया गया गीत ‘मेरे सपनों की रानी’ भारतीय…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.