Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    March 10, 2026

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    March 10, 2026

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»उद्धव ने शिंदे गुट के नेता के बेटे को बनाया उम्मीदवार तो भड़के कांग्रेस नेता
    Blog

    उद्धव ने शिंदे गुट के नेता के बेटे को बनाया उम्मीदवार तो भड़के कांग्रेस नेता

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Congress leaders got angry when Uddhav made Shinde
    Congress leaders got angry when Uddhav made Shinde
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन में महीनेभर से अधिक समय से सीट बंटवारे (Lok Sabha Election 2024) को लेकर मंथन जारी है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से अमोल कीर्तिकर को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया। जिस वजह से सियासी गलियारें में खासकर मुंबई कांग्रेस में हड़कंप मच गया। अमोल के पिता गजानन कीर्तिकर इस सीट पर मौजूदा सांसद हैं।
    उद्धव के इस फैसले से कांग्रेस नेता संजय निरुपम खफा हो गए हैं। उन्होंने कीर्तिकर की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई है। दरअसल इस सीट से निरुपम ने 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन तब शिवसेना के उम्मीदवार गजानन कीर्तिकर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल अमोल के पिता और सीट से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर अब एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में हैं।
    कांग्रेस को नीचा दिखाया…
    संजय निरुपम ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जताई और कांग्रेस आलाकमान से मामले में दखल देने की अपील की। उन्होंने लिखा, “कल शाम बची-खुची शिवसेना के प्रमुख ने अंधेरी में उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से एमवीए का उम्मीदवार घोषित कर दिया। रात से ही फोन आ रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है? एमवीए की दो दर्जन मीटिंग होने के बावजूद अभी तक सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जो 8-9 सीटें पेंडिंग हैं, उनमें यह सीट भी है…। फिर शिवसेना की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा करना गठबंधन धर्म का उल्लंघन नहीं है क्या? या फिर कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए ऐसी हरकत जानबूझकर की जा रही है? कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को हस्तक्षेप करना चाहिए।
    घोटाले में शामिल है उद्धव का उम्मीदवार- निरुपम
    उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा, “शिवसेना (यूबीटी) की तरफ़ से जिस उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया गया है, वह कौन है? खिचड़ी स्कैम का घोटालेबाज है। उन्होंने खिचड़ी सप्लायर से चेक में रिश्वत ली है। खिचड़ी स्कैम क्या है? कोविड के समय में मजबूर प्रवासी मजदूरों को बीएमसी की तरफ़ से मुफ़्त भोजन उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्यक्रम था। गरीबों को खाना खिलाने के स्कीम में से शिवसेना के प्रस्तावित उम्मीदवार ने कमीशन खाया है। ईडी पूरे मामले की जांच कर रही है। क्या ऐसे घोटालेबाज उम्मीदवार के लिए कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) के कार्यकर्ता प्रचार करेंगे? दोनों पार्टी के नेतृत्व से विनम्रतापूर्वक मेरा यह सवाल है?”
    निरुपम की हुई थी हार, 2019 के देखें नतीजे
    मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 2019 के रिजल्ट पर गौर करें तो यहां गजानन कीर्तिकर (शिवसेना) को 570,063 (60.55 फीसदी) वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस नेता निरुपम को 3,09,73 (32.90 फीसदी) वोट मिले थे। कहा जा रहा है कि निरुपम इस बार फिर यहां से चुनाव लड़ता चाहते है।
    MVA में विवाद क्यों?
    मालूम हो कि महाराष्ट्र में ‘महायुति’ में सत्तारूढ़ बीजेपी, सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) अजित पवार गुट शामिल हैं। जबकि एमवीए गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव गुट) है। जबकि एमवीए के तीनों दल ‘इंडिया’ गठबंधन का भी हिस्सा है। राज्य में महायुति और एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अभी भी जारी है।

    Congress leaders got angry Maharashtra Mumbai Shinde group Uddhav
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRahul Gandhi:राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शाम पहुंचेगी मुंबई
    Next Article Lok Sabha Election 2024: उद्धव ने मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर, शिंदे ने मुंबई दक्षिण-मध्य से राहुल शेवाले को बनाया उम्मीदवार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    JAN KALYAN TIME NEWS, MUMBAI Special Report | Margao (Madgaon), Goa Under the Direction of Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    February 11, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    दिल्ली में मणिपुर की एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया…

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    March 10, 2026

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    March 10, 2026
    Top Trending

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    दिल्ली में मणिपुर की एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का…

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही पापा बनने वाले हैं. रणदीप की…

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    🙏 संदेश की भावना जब भी हम भगवान और संतों की तस्वीरों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.