पैर पकड़ जान की भीख मांगती रही पत्नी… दरिंदे ने 2 बेटियों के साथ जिंदा जलाया

Date:

Share post:

महाराष्ट्र से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। यह चौंकाने वाली घटना अहमदनगर तालुका के वडगाव लांडगा में हुई।
अहमदनगर शहर के पास पिंपलगांव लांडगा में महिला और उसकी दो बेटियों को जलाकर मार दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रिपल मर्डर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
आरोपी पति का नाम सुनील लांडगे है। आरोप है कि उसने अपनी 26 वर्षीय पत्नी लीलाबाई और दो बेटियों साक्षी (14 वर्ष) व खुशी (9 वर्ष) को घर में बंद कर दिया था। इसके बाद घर को बाहर से लॉक करके मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी। पत्नी और दो बेटियों की जलकर मौत हो गई। जांच में पता चला कि सुनील को अपनी पत्नी पर किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध होने का शक था।
आग लगने की भनक लगते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए सुनील के घर के पास पहुंचे। लेकिन घर में ताला लगा होने के कारण वे पीड़ितों की मदद नहीं कर सके। घर में बंद पत्नी और बेटियों की मौके पर ही मौत हो गयी।
यह घटना होली के दिन सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। पति के सिर पर शक का भूत सवार था। चश्मदीदों ने बताया कि घर में पत्नी और बेटियों को जिंदा जलाने के बाद वह आंगन में एक पेड़ के नीचे आराम से बैठा था। वह शराब के नशे में बड़बड़ा रहा था कि उसकी पत्नी जलाते समय उसके पैरों पर गिरकर जिंदगी की भीख मांग रही थी। इस घटना में आरोपी का पतरे का घर भी जलकर खाक हो गया।
इस बीच, नगर तालुका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। वहीँ, नशे में धुत सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटनास्थल पर ही अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related articles

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🗣️ Motivational Speech by: Rajesh Laxman Gavade रविवार | दिनांक: 22.6.2025🎞️ शीर्षक: “सच्ची तरक्की की राह – सही...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌞 सुप्रभात दोस्तों और देशवासियों!💫 आप सभी को यह पावन...

महाराष्ट्र सदन में योगाभ्यास कर उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

“योग भारत की एक प्राचीन देन है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखता है” - ,...

योग दिवस पर नीतू कपूर ने पढ़ाया फिटनेस का पाठ, एनर्जी देख दंग नेटिजन्स, बोले- ‘आप प्रेरणा हो’

International Yoga Day: आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग़ दिवस मनाया जा रहा है। अभिनेत्री नीतू कपूर ने...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🎤 Motivational Video by B. Ashish🎙️ शीर्षक: “रिश्ते अब स्टेटस से नापे जाते हैं”

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) "कभी रिश्तों में बातें होती थीं, अब नोटिफिकेशन चेक होते...