मुंबई: देश में चुनावी माहौल बन गया है। जैसा की हम सब जानते है लोकसभा चुनाव 2024 (lok Sabha Election 2024) के लिए बीजेपी (BJP) की ओर से 20 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब इसके बाद सबकी नजर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और अजित पवार की पहली सूची पर टिकी है। बता दे कि अब शिवसेना शिंदे गुट के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची आज घोषित की जाएगी।
इन सबके बीच आपको बता दें कि महायुति में कुछ सीटों की अदला-बदली होने की उम्मीद है। आइए जानते है शिवसेना शिंदे गुट में किसे मिल सकती है उम्मीदवारी और किसका पत्ता होगा कट…
वर्षा बंगले में बैठक…
मिली जानकारी के मुताबिक, आज (18 मार्च) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना शिंदे गुट के वरिष्ठ नेताओं की वर्षा बंगले पर बैठक हो रही है।बता दें कि आज का यह दिन शिंदे गुट के नेताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योकि इस बैठक के बाद पहली सूची की घोषणा की जाएगी। पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
इन सीटों को लेकर विवाद
इस बीच कुछ सीटों पर उपजे विवाद पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे क्या फैसला लेंगे? यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुख्य रूप से कोल्हापुर, हटकनंगले, ठाणे, कल्याण और मुंबई इन जगहों की सीटों को लेकर विवाद हैं।
शिंदे के फैसले पर नजर
ज्ञात हो कि बीजेपी द्वारा इन सीटों पर दावा ठोकने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे भी इन सीटों पर जोर दे रहे हैं। तो क्या इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी या लंबित रखा जाएगा? इस पर भी सभी का ध्यान बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर, शिरूर में शिवाजीराव अधराव पाटिल के एनसीपी में शामिल होने की संभावना है और यह उत्सुक है कि एकनाथ शिंदे वहां क्या निर्णय लेंगे।
शिंदे किन सीटों पर करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा?
इस बीच आपको बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दरार अब भी बरकरार है। चूंकि कुछ सीटों की अदला-बदली होने की संभावना है, ऐसे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे किन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे? यह बहुत बड़ा सवाल शिंदे गुट के शिवसैनिक और महाराष्ट्र की जनता के बीच है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
