जामनगर. रिलांयस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी ने विवाह समारोह से पहले जामनगर में रिलायंस के समीप राधाकृष्ण पार्क में एक ही परिसर में 14 अलग-अलग मंदिरों का निर्माण करवाया गया है। इनका एक वीडियो भी शेयर किया गया, जो वायरल हो रहा है।
अनंत-राधिका की शादी 1 जुलाई को होने वाली है। उससे पहले 1 से 3 मार्च तक जामनगर के समीप रिलायंस टाउनशिप में प्री-वेडिंग इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से लेकर बिजनेस जगत की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी। अंबानी परिवार इस प्री-वेडिंग इवेंट को यादगार और खास बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है।रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक सह चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे की शादी से पहले जामनगर को एक बड़ा तोहफा देना चाहती हैं। इसीलिए उन्होंने यहां एक ही परिसर में 14 मंदिरों का निर्माण कराया है। इससे पहले भी अंबानी परिवार ने जामनगर में मंदिरों का निर्माण कराया था। नीता अंबानी की ओर से शुरू की गई पहल के तहत एक विशाल क्षेत्र में 14 नए मंदिर बनाने का निर्णय किया गया।
नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर से एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें मंदिरों में इस्तेमाल होने वाले खूबसूरत नक्काशीदार खंभे, देवी-देवताओं की मूर्तियां और खूबसूरत भित्तिचित्र शैली की पेंटिंग देखने को मिलती हैं। यह पेंटिंग एक कल्पनाशील विरासत का प्रतिनिधित्व करती है जो पीढ़ियों तक फैली हुई है।
गुजराती और राजस्थानी शैली का मिश्रण
मंदिरों की स्थापत्य शैली में गुजराती और राजस्थानी शैली का मिश्रण है। मंदिरों में कारीगरों की ओर से उकेरे गए सुंदर खंभे, मूर्तियां और भित्ति चित्र हैं। मंदिरों के गर्भगृह में देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। नए मंदिरों के निर्माण का खर्च अंबानी परिवार ने वहन किया है। ये मंदिर जनता के लिए खुले रहेंगे और शहर के लोगों के लिए आध्यात्मिक केंद्र बनेंंगे। यह पहल अंबानी परिवार की भारतीय संस्कृति और परंपरा में आस्था को दर्शाती है। मंदिरों के निर्माण से स्थानीय कारीगरों को रोजगार भी मिला है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
