Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash today: घुटनों पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1470 अंक

    March 13, 2026

    ईशान किशन पर गर्लफ्रेंड अदिति को गर्व, फ्लॉन्ट की ट्रॉफी, चेहरे पर दिखी प्यार की खुशी

    March 13, 2026

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»PM Modi Maharashtra Visit LIVE: पीएम मोदी नासिक से मुंबई के लिए हुए रवाना, आज अटल सेतु का करेंगे उद्घाटन
    Blog

    PM Modi Maharashtra Visit LIVE: पीएम मोदी नासिक से मुंबई के लिए हुए रवाना, आज अटल सेतु का करेंगे उद्घाटन

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    PM Modi leaves for Mumbai from Nashik
    PM Modi leaves for Mumbai from Nashik
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    PM Modi Maharashtra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शहरी परिवहन अवसंरचना और संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन करेंगे, जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है. 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है.

    जानिए इसकी खासियत?
    मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी. यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है. यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधा संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा. बयान में कहा गया है कि इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा. प्रधानमंत्री मोदी ‘ईस्टर्न फ्रीवेज ऑरेंज गेट’ को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे.
    कितनी होगी इसकी लम्बाई?
    9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी और यह मुंबई में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास होगा. वह सूर्या क्षेत्रीय पेयजल परियोजना के पहले चरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 1,975 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह परियोजना महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों को पेयजल आपूर्ति प्रदान करेगी, जिससे लगभग 14 लाख लोगों को लाभ होगा. मोदी कई रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे.
    वह ‘सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन’- विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईईपीजेड एसईजेड) के लिए ‘भारत रत्नम’ (मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर) का उद्घाटन करेंगे. इसमें विशेष रूप से विकलांग छात्रों सहित इस क्षेत्र के कार्यबल के कौशल विकास के लिए एक प्रशिक्षण स्कूल होगा. ‘मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर’ रत्न और आभूषण व्यापार में निर्यात क्षेत्र को बदलेगा और घरेलू विनिर्माण को भी मदद करेगा.

    inaugurate Atal Setu Maharashtra Mumbai Mumbai from Nashik PM Modi Maharashtra Visit Live
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवसारी राज्य में 11वें स्थान पर, शहर को स्वच्छ बनने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है
    Next Article Mumbai Police: मुंबई में हॉस्पिटल से बच्चा चुराने वाली महिला गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    JAN KALYAN TIME NEWS, MUMBAI Special Report | Margao (Madgaon), Goa Under the Direction of Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    February 11, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash today: घुटनों पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1470 अंक

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    सेंसेक्स 1.93 प्रतिशत या फिर 1470.50 अंक की गिरावट के बाद 74563.92 अंक पर बंद…

    ईशान किशन पर गर्लफ्रेंड अदिति को गर्व, फ्लॉन्ट की ट्रॉफी, चेहरे पर दिखी प्यार की खुशी

    March 13, 2026

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    March 13, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash today: घुटनों पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1470 अंक

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    सेंसेक्स 1.93 प्रतिशत या फिर 1470.50 अंक की गिरावट के बाद 74563.92…

    ईशान किशन पर गर्लफ्रेंड अदिति को गर्व, फ्लॉन्ट की ट्रॉफी, चेहरे पर दिखी प्यार की खुशी

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर अदिति हुंडई इन दिनों अपने रिलेशनशिप…

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    🌺 शीर्षक: “विश्वास, धैर्य और कर्म – यही है जीवन का सच्चा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.