Close Menu
    What's Hot

    कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल यांनी जिल्हाधिकारी कार्यालयात घेतला विविध योजनांचा आढावा

    June 13, 2026

    “नेहरू तो नेहरू हैं” — शरद पवार ने पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को बताया गलत

    June 13, 2026

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Mumbai News: मॉर्निंग वॉक करने वाले मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, अब सुबह से ही साफ रहेंगी मुंबई की सड़कें
    Blog

    Mumbai News: मॉर्निंग वॉक करने वाले मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, अब सुबह से ही साफ रहेंगी मुंबई की सड़कें

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले नागरिकों को अब मुंबई की सड़कें गंदी नहीं मिलेंगी। बीएमसी कमिश्नर आई़ एस़ चहल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों के मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले ही प्रमुख सड़कों पर सफाई का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि सुबह की सैर पर आने वालों को कोई परेशानी न हो। बीएमसी के अडिशनल कमिश्नर डॉ. सुधाकर शिंदे ने मुंबई के 24 वॉर्ड अधिकारियों को प्रमुख मॉर्निंग वॉक वाली सड़कों के बारे में जानकारी लेने और उसके अनुसार योजना बनाने का निर्देश दिया गया है।

    बीएमसी ने मुंबई को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए दिसंबर, 2023 से प्रत्येक सप्ताह में बड़े पैमाने पर डीप क्लीनिंग अभियान शुरू किया है। अब तक मुंबई के दस से अधिक वॉर्डों में काम भी शुरू हो चुका है। सफाई अभियान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाया गया। इसमें गलियों में कूड़ा-कचरा साफ करना, सड़क की सफाई करना, सड़कों और फुटपाथों पर झाड़ू लगाना, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और कीटनाशकों का छिड़काव, सार्वजनिक दीवारों की सफाई और सौंदर्यीकरण जैसे काम किए जा रहे हैं। साथ ही, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बड़े पैमाने पर सड़कों को पानी से धो रही है।

    357 सड़कें होंगी साफ
    सभी 24 वॉर्डों में 60 फीट से अधिक चौड़े और व्यस्त फुटपाथों की सफाई और धुलाई की जा रही है। इसमें कुल 357 सड़कें शामिल हैं। सड़क की धूल साफ करने के लिए रीसाइकल पानी के साथ-साथ तालाबों, कुओं, बोरवेल जैसे स्थानीय जल स्रोतों से उपलब्ध पानी का उपयोग किया जा रहा है।

    समस्या से निपटने को बीएमसी की तैयारियां
    सफाई का काम शुरू करते हुए बीएमसी ने सुबह की सैर से पहले सड़क की सफाई का महत्वपूर्ण काम शुरू करने का फैसला किया है, जिससे सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आने वालों को धूल से परेशानी न हो। डॉ. सुधाकर शिंदे ने बताया कि इस संबंध में सभी 24 वॉर्डों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वॉर्ड में मॉर्निंग वॉक की प्रमुख सड़कों, सबसे ज्यादा वॉक करने वालों वाली सड़कों आदि को चिन्हित कर उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों को झाड़ू से साफ करना, सड़कों को पानी से धोना या सड़क के मलबे का निपटारा करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

    शिंदे की मुहिम सफल बनाने की पहल
    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मुंबई में बड़े पैमाने पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की वजह से उस समय भी सड़कों की धुलाई और सफाई की जाती है, जब लोगों की आवाजाही शुरू रहती है। इसकी तमाम शिकायतें लोगों ने बीएमसी से की हैं, जिनमें उन्हें सड़कों की सफाई के चलते धूल और मिट्टी का सामना करना पड़ता है। इसमें मॉर्निंग वॉक जाने वाले सीनियर सिटिजन भी शामिल हैं। कई लोगों ने शिकायत की है कि धूल की वजह से उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होती है। इसके बाद बीएमसी ने इस समस्या के समाधान के लिए मॉर्निंग वॉक से पहले शहर और उपनगर की प्रमुख सड़कों की धुलाई का निर्णय लिया है।

    Mumbai Roads Will Remain Clean Before Morning Walk Bmc Commissioner Instructions
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMumbai News: चौपाटी पर लेजर शो में दिखेंगे भगवान राम, महापुरुषों की वीर गाथाओं से परिचित होंगे पर्यटक
    Next Article भगवान राम पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी का मामला, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड की मुश्किलें बढ़ीं, पुणे के बाद मुंबई में FIR
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण

    June 7, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026

    डोंबिवलीतील पिंपळेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्टला अतिक्रमण नियमानुकुल करून जमीन देण्यास मंजुरी*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* डोंबिवली

    May 29, 2026

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल यांनी जिल्हाधिकारी कार्यालयात घेतला विविध योजनांचा आढावा

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन ठाणेशासन व प्रशासन सर्वसामान्यांच्या सर्वांनी विकासासाठी कटिबद्ध आहे. त्या दृष्टीने ठाणे जिल्ह्यातही शहरी व…

    “नेहरू तो नेहरू हैं” — शरद पवार ने पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को बताया गलत

    June 13, 2026

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

    June 12, 2026
    Top Trending

    कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल यांनी जिल्हाधिकारी कार्यालयात घेतला विविध योजनांचा आढावा

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन ठाणेशासन व प्रशासन सर्वसामान्यांच्या सर्वांनी विकासासाठी कटिबद्ध आहे. त्या दृष्टीने ठाणे…

    “नेहरू तो नेहरू हैं” — शरद पवार ने पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को बताया गलत

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    मुंबई | JKT News एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार…

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

    By जनकल्याण टाइमJune 12, 2026

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज की गई है. यह…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.