Close Menu
    What's Hot

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»mumbai»Mumbai Police: मुंबई पुलिस बनी ‘फूड डिलीवरी एजेंट’, मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने के लिए इस तरह बिछाया जाल
    mumbai

    Mumbai Police: मुंबई पुलिस बनी ‘फूड डिलीवरी एजेंट’, मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने के लिए इस तरह बिछाया जाल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Mumbai Police became 'food delivery agent'
    Mumbai Police became 'food delivery agent'Mumbai Police became 'food delivery agent'
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Maharashtra Crime News: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने के लिए फूड डिलीवरी एजेंट बनकर कार्रवाई की और शहर के उपनगर जोगेश्वरी से 10 लाख रुपये मूल्य का मेफेड्रोन जब्त कर लिया. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

    पुलिस ने इस तरह बिछाया था जाल
    अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-10 के प्रभारी निरीक्षक दीपक सावंत ने फूड डिलीवरी एजेंट की वर्दी पहनकर एसवी रोड इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आरोपी को पकड़ा. उन्होंने बताया कि आरोपी फैसल अकबर मखनोजा (34) को सावंत और उनकी टीम ने पीछा करने के बाद पकड़ लिया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
    एक अन्य मामले की अगर बात करें तो एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे शहर में एक खाड़ी के पास नए साल की रेव पार्टी पर छापा मारा, जिसके बाद लगभग 95 लोगों को हिरासत में लिया गया. पीटीआई के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट वी-वागले एस्टेट और यूनिट II भिवंडी के अधिकारियों ने वडावली क्रीक के पास एक दूरदराज के इलाके में एक खुली जगह पर सुबह 3 बजे के आसपास छापेमारी की. पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने कहा, कम से कम 95 लोग, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं, साइट पर पार्टी करते हुए पाए गए और उन्हें हिरासत में लिया गया है.
    ठाणे पुलिस ने पार्टी का आयोजन करने वाले तेजस कुबल (23) और सुजल महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से 70 ग्राम चरस, 0.41 ग्राम एलएसडी, 2.10 ग्राम एक्स्टसी गोलियां, 200 ग्राम गांजा और शराब बरामद की और 21 मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं. उन्होंने बताया कि जब्ती की कुल कीमत 8 लाख रुपये है.

    drug smuggler Maharashtra Mumbai Mumbai Police Mumbai Police became 'food delivery agent'
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या शरद पवार 2024 में बने रहेंगे राजनीति के ‘चाणक्य’? कैसा रहेगा सीएम एकनाथ शिंदे के लिए नया साल, जानें
    Next Article Bhopal Crime News: टेंट कारोबारी पर फायरिंग मामले का मास्टरमाइंड दो तक रिमांड पर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण

    June 7, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026

    डोंबिवलीतील पिंपळेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्टला अतिक्रमण नियमानुकुल करून जमीन देण्यास मंजुरी*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* डोंबिवली

    May 29, 2026

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – बैसाखी 2026 विशेष संदेश ✨📰🗣️ प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🎬 संदेश: बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई)

    April 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी टूट गई है.…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026
    Top Trending

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.