Navi Mumbai Molests: नवी मुंबई में होटल के शेफ ने की महिला सहकर्मी से छेड़छाड़

Date:

Share post:

ठाणे: पुलिस ने महाराष्ट्र (Maharashtra Police) के नवी मुंबई (Navi Mumbai) इलाके में एक होटल में काम करने वाले 36 वर्षीय शेफ के खिलाफ महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ (Molests Female Colleague) करने और उसका पीछा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीड़िता (26) चार महीने पहले तुर्भे इलाके में स्थित होटल में बतौर कर्मचारी शामिल हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि होटल में जूनियर शेफ के रूप में काम करने वाले आरोपी ने पीड़ित के करीब आने की कोशिश की और दावा किया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद है।
आरोप है कि उसने पीड़िता को गलत तरीके से छुआ। पीड़िता ने एक राजनीतिक दल की स्थानीय इकाई से संपर्क किया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर तुर्भे पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...