नवी मुंबई में 5.5 लाख रुपये के ड्रग्स जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Date:

Share post:

ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ( Navi Mumbai Police) के मादक पदार्थ (Drugs) निरोधक प्रकोष्ठ (ANC) ने एक व्यक्ति के पास से 5.50 लाख रुपये मूल्य का 22 ग्राम “एमडीएमए” (3,4-methyl enedioxy methamphetamine) नशीला पदार्थ जब्त करने के बाद उसे
गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एएनसी अधिकारियों ने सोमवार शाम को महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर के कोपरखैरणे इलाके में एक होटल के गेट के पास जाल बिछाया।
अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके के कौसा निवासी 23 वर्षीय आरोपी के पास से “एमडीएमए” मादक पदार्थ जब्त कर, उसे गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने के लिए प्रयासरत है कि जब्त किए गए मादक पदार्थ का स्रोत क्या था और इसे किसे दिया जाना था

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...