
नाशिक | महाराष्ट्र राज्य के कई क्षेत्रों मे बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ गया है. तेज आंधी, ओलावृष्टि के कारण चावल की फसल खेतों में बिछ गई हैं. वहीं खेतों में सुखाने के लिए रखी गई फसल भी जलमग्न हो गई हैं. सबसे ज्यादा नुकसान की संभावना चावल, नागली, उड़द आदि फसलों में है. बाकी रब्बी हंगाम की तैयारी की जाने वाली फसलें भी बर्बाद हुई हैं. किसानों पर आफत बनकर बरसे इन बादलों ने किसानों की पूरे सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है.
इससे खेती-किसानी पर कितना असर पड़ेगा? ये अचानक तेज हवा के साथ बारिश से सभी तरह की साग-सब्जियों को नुकसान होने की संभावनाए हैं इसलिए खासकर आज बदलते बे मौसम की वज़हसे इसका असर रब्बी फसलों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता हैं. बारिश के कारण प्याज़,अंगूर, स्ट्रांबेरी, टमाटर जैसे में अंकुरण कम होने की संभावना है. इसके अलावा चना, मटर, मूंगफली में भी जलभराव के कारण पैदावार की स्थिति गड़बड़ा सकती है. बेमौसम बारिश से अंगूर के बागो को, लहसून प्याज, हरी सब्जियाँ के फसलों को भी नुकसान हो सकता है.