नवसारी | नवसारी में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है. रविवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री था. सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री की कमी के बाद 17.4 डिग्री दर्ज किया गया. नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 34.5 डिग्री रह गया. तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया. सुबह की आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम को 39 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। हवा की गति बढ़कर 1.3 किमी प्रति घंटा हो गई.
