- बाबा बनकर छा गए RLG PRODUCTION के प्रोडूसर राजेश भाई गावड़े
मुंबई। RLG PRODUCTION अब अपनी नई ओरिजिनल श्रृंखला ‘जोक पर भोक’ के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। मजे की बात तो यह है कि RLG PRODUCTION के प्रोडूसर राजेश भाई गावड़े खुद इस शो में मशहूर कॉमेडियन बी आशीष के साथ दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे।
‘जोक पर भोक’ आज के दौर से कुछ प्रसिद्ध कॉमेडियन्स के साथ एक हंसी से भरपूर सफर पर ले जाएगा। यूनिक, ताजा और चुटकुले के साथ लबालब, यह शो आपको हंसी से लोटपोट कर देगी। आज रिलीज हुए इस वीडियो में राजेश भाई गावड़े बाबा के गेट अप में सेट पर आग लगाते नजर आ रहे हैं वहीं बी आशीष हमेशा की तरह अपने कॉमिक रूप में दिख रहे हैं।
शो को लोकप्रिय बनाने में कॉमेडियन की टीम की कड़ी मेहनत और शानदार परफॉर्मेंस है, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को सालों से गुदगुदाते आ रहे हैं। RLG PRODUCTION के प्रोडूसर राजेश भाई गावड़े की टीम लोगों को एक बार फिर से हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे है। कुछ दिनों पहले इस शो का प्रोमो आया था जो काफी मेजदार था। प्रोमो के आने के बाद से ही लोग बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा

