Close Menu
    What's Hot

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    March 6, 2026

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Special 26 Gang: स्पेशल 26 की तर्ज पर 35 लाख लेकर हुए थे रफूचक्कर, मुंबई पुलिस के‌ हत्थे चढ़ा फर्जी छापेमारी गिरोह
    Blog

    Special 26 Gang: स्पेशल 26 की तर्ज पर 35 लाख लेकर हुए थे रफूचक्कर, मुंबई पुलिस के‌ हत्थे चढ़ा फर्जी छापेमारी गिरोह

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Mumbai Police Arrested Fake Raid Gang: फिल्म सिटी मुंबई में स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अधिकारी बनकर कारोबारी और सरकारी अधिकारियों के घर छापेमारी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने गैंग के सरगना (Master mind) सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

    न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नवी मुंबई में तीन महीने पहले एक सेवानिवृत सरकारी अधिकारी के घर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी बनकर गैंग के छह लोग भरी दोपहरी छापेमारी करने पहुंचे थे. एसीबी अधिकारी होने का रौब झाड़ते हुए घर में घुसने के बाद गैंग के ये शातिर लुटेरे करीब 35 लाख रुपये की नगदी और कीमती सामानों को जब्ती के नाम लेकर रफू चक्कर हो गए थे. शिकायत दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गैंग के 11 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कैसे दिया वारदात को अंजाम

    विरार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने बुधवार (25 अक्टूबर) को बताया कि नवी मुंबई में एरोली स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी के घर 21 जुलाई को इस गैंग के 6 लुटेरों की टीम ने एसीबी अधिकारी बनकर छापेमारी की. उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामानों को एक जगह एकत्रित करते रहे. बाद में यहां से मिले 34.85 लाख रुपये नगदी और कीमती सामानों को जब्त करने के नाम पर लेकर वे चंपत हो गए थे.
    आरोपितों ने सरकारी अधिकारी की पत्नी को भी तब जान से मारने की धमकी दी जब वह छापेमारी में बाधा बनने की कोशिश कर रही थीं. लुटेरों के चले जाने के बाद वारदात का अंदेशा हुआ जिसके बाद उन्होंने विरार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद भारतीय दंड विधान (आईपीसी) के तहत डकैती, आपराधिक साजिश, धमकी और सरकारी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

    मास्टरमाइंड की तलाश में थी पुलिस

    राजेंद्र कांबले ने बताया है कि गैंग से जुड़े 11 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. इनसे पूछताछ के बाद गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही थी, जिसकी पहचान 35 साल के अमित बारीक के तौर पर हुई थी. हाल ही में नवी मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि बारीक, विरार के चंदनसर में मौजूद है. इसके बाद विरार पुलिस की मदद से उसे घेर कर दबोच लिया गया. 22 अक्टूबर को उसकी गिरफ्तारी हुई है.

    इन सभी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस तरह से उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी बनकर कितने लोगों के घर छापेमारी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है.

    fake raid gang Mumbai Police Special 26
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहंसी, मनोरंजन और सामाजिक संदेश का एक आदर्श कॉम्बिनेशन है आरएलजी प्रोडक्शन का कॉमेडी शो
    Next Article मुंबई हो या इजरायल, बेकसूरों की हत्या जायज नहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने UN में कहा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    ईरान दशों में अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमेरिका और इजरायल ने…

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026
    Top Trending

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    ईरान दशों में अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमेरिका…

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    कनाडा के विंडसर शहर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और…

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    नीतीश कुमार ने अपनी सियासी पारी का आगाज आपातकाल के दौर में…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.