Close Menu
    What's Hot

    क्रांतिकारी वीर मेघमाया के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम नवसारी (गुजरात)। विद्या संजीवनी मंडल, नवसारी द्वारा क्रांतिकारी, 32 लक्षणों से युक्त महावीर, शूद्रों के शूरवीर वीर मेघमाया के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    January 25, 2026

    लालच, क्रोध और बेईमानी से परे एक सिख – इंसानियत का उजाला✍️ Story by: राजेश लक्ष्मण गवड़े Editor-in-Chief, जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 25, 2026

    🌼 आस्था, कर्म और इंसानियत — यही जीवन का सच्चा रास्ता है एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई) की कलम से

    January 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»एक चोरी और चोर को पकड़ने के लिए 5 महीने तक मुंबई पुलिस ने लगाए 800 अस्पतालों के चक्कर
    Blog

    एक चोरी और चोर को पकड़ने के लिए 5 महीने तक मुंबई पुलिस ने लगाए 800 अस्पतालों के चक्कर

    teamjktimesBy teamjktimesOctober 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Mumbai Police visited 800 hospitals for 5 months to catch a theft and a thief.
    Mumbai Police visited 800 hospitals for 5 months to catch a theft and a thief.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई : चोर-सिपाही के खेल में किसी चोर को पकड़ने के लिए पुलिस को कई बार खासी मेहनत करनी पड़ती है। रोहित राठोड नामक चोर को ढूंढने के लिए एमएचबी पुलिस मुंबई के 800 अस्पताल तक गई। रोहित ने वारदात पांच महीने पहले की थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार मंगलवार 17 अक्टूबर को किया। इस केस में शिकायत 32 साल की एक महिला ने कराई थी, जो दहिसर पश्चिम की एक बिल्डिंग के दूसरे माले के फ्लैट में रहती हैं। 22 जून, 2023 को आरोपी उनके घर में खिड़की से घुसा। उस वक्त महिला गहरी नींद में सो रही थीं। एकाएक उनकी नींद खुली। उन्हें लगा कि कोई उनके घर की आलमारी खोल कर कुछ निकाल रहा है। उन्होंने लाइट ऑन की, तो पकड़े जाने के डर में आरोपी गोल्ड की बालियां और छह हजार रुपये लेकर भाग गया।
    पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। सीनियर इंस्पेक्टर सुधीर कुडालकर की टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच शुरू की, तो नोट किया कि आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है, वह बिल्डिंग के ड्रेनेज पाइप से दूसरे फ्लोर पर संबंधित महिला के घर घुसा था। बाद में उसने इसी पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की और उसी में वह गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में ही दिखा कि आरोपी गिरकर बड़ी मुश्किल से उठ पाया और फिर लगभग लंगड़ाते-लंगड़ाते वहां से भागा।

    टूटे दांत भी मिले
    बिल्डिंग में जिस जगह पर आरोपी गिरा था, वहां उसके दो टूटे दांत भी मिले, साथ ही वहां खून भी देखा गया। पुलिस समझ गई कि आरोपी किसी न किसी अस्पताल में जरूर भर्ती हुआ होगा। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की शिनाख्त हो गई थी, इसलिए पुलिस ने कई टीमें बनाईं। कुछ टीमें दहिसर से विरार के तमाम अस्पतालों में गईं, जबकि बाकी टीमों ने दहिसर से चर्चगेट के कई अस्पतालों का दौरा किया। खुद पुलिस द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि वह 700 से 800 अस्पतालों में आरोपी को ढूंढने गई थी।

    उसी में सांताक्रूज के एक अस्पताल में आरोपी बेड पर पड़ा मिला। उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। पुलिस ने उसके घर का अड्रेस ले लिया, उसके ठीक होने का इंतजार किया और फिर अस्पताल से डिस्चार्ज होने और उसके घर में पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे मंगलवार को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

    वह दहिसर का मूल निवासी है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह घर में घुसकर चोरी करने के उसके खिलाफ पहले भी 19 मामले दर्ज हो चुके हैं।

    800 hospitals Mumbai Police raids
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रेम विवाह का दुखद अंत, पति ने पत्नी की हत्या की, आत्महत्या की कोशिश
    Next Article ‘मामा जी…ब्रेकिंग न्यूज देखो’, चलती ट्रेन में चार लोगों की हत्या के बाद चेतन सिंह ने पहला कॉल कर दी थी यह जानकारी
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025

    📰✨ Breaking News Update | Jan Kalyan Time News Mumbai ✨📰रिपोर्ट: बी. आशिष | बॉलीवुड एक्टर, स्टैंड-अप कॉमेडियन और प्रेस फ़ोटोग्राफ़र | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    November 1, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    क्रांतिकारी वीर मेघमाया के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम नवसारी (गुजरात)। विद्या संजीवनी मंडल, नवसारी द्वारा क्रांतिकारी, 32 लक्षणों से युक्त महावीर, शूद्रों के शूरवीर वीर मेघमाया के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    By जनकल्याण टाइमJanuary 25, 2026

    यह कार्यक्रम दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार, को सुबह 8:30 बजे, जलालपोर के गौरीशंकर मोहल्ला…

    लालच, क्रोध और बेईमानी से परे एक सिख – इंसानियत का उजाला✍️ Story by: राजेश लक्ष्मण गवड़े Editor-in-Chief, जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 25, 2026

    🌼 आस्था, कर्म और इंसानियत — यही जीवन का सच्चा रास्ता है एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई) की कलम से

    January 25, 2026
    Top Trending

    क्रांतिकारी वीर मेघमाया के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम नवसारी (गुजरात)। विद्या संजीवनी मंडल, नवसारी द्वारा क्रांतिकारी, 32 लक्षणों से युक्त महावीर, शूद्रों के शूरवीर वीर मेघमाया के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    By जनकल्याण टाइमJanuary 25, 2026

    यह कार्यक्रम दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार, को सुबह 8:30 बजे, जलालपोर…

    लालच, क्रोध और बेईमानी से परे एक सिख – इंसानियत का उजाला✍️ Story by: राजेश लक्ष्मण गवड़े Editor-in-Chief, जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJanuary 25, 2026

    यह कहानी है एक ऐसे सिख की, जो न किसी गद्दी पर…

    🌼 आस्था, कर्म और इंसानियत — यही जीवन का सच्चा रास्ता है एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई) की कलम से

    By जनकल्याण टाइमJanuary 25, 2026

    मुंबई से जन-जन तक पहुँचे यह संदेशजन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.