गुजरात के जूनागढ़ में एक मदरसे के 25 वर्षीय मौलाना पर 10 नाबालिग छात्रों से रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी मौलाना को सूरत से गिरफ्तार किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न करने पर मदरसे के 55 वर्षीय ट्रस्टी को भी जूनागढ़ में गिरफ्तार किया गया।
17 वर्षीय छात्र की शिकायत पर मंगरोल पुलिस ने POCSO के अलावा धारा 377, 323 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
2/3
कैसे हुआ खुलासा?
टीवी9 के मुताबिक, मदरसे के एक छात्र के सहमे रहने के कारण उसके माता-पिता ने उससे कारण पूछा था तो काफी देर बाद बच्चे ने सच्चाई बताई।
छात्र की मां ने मामले में पुलिस में शिकायत की, जिस पर पुलिस 21 अक्टूबर को मदरसे पहुंची और मुस्लिम नेताओं की मदद से बच्चों को विश्वास में लिया।
इसके बाद 10 बच्चों ने सामने आकर मौलाना की हकीकत बताई। छात्रों ने बताया कि मौलाना उन्हें जान से मारने की धमकी देता था।
3/3
मालिश करवाने के बहाने बच्चों को कमरे में बुलाता था मौलाना
रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने पुलिस को बताया कि मौलाना मालिश करवाने और पैर दबवाने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाता था और गंदी हरकतें करता था।
मौलाना पिछले 2 साल से मदरसे में उर्दू पढ़ा रहा था। उसने पिछले साल दिवाली से बच्चों के साथ कुकर्म करना शुरू किया था। करतूत सामने आने के बाद मौलाना सूरत भाग गया, जहां से पुलिस ने उसे रविवार को पकड़ा।
मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.