31 वर्ष बाद ओडिशा से पकड़ा गया हत्यारोपी

Date:

Share post:

सूरत. क्राइम ब्रांच ने 31 वर्ष पूर्व महिधरपुरा क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के गंजाम जिले के उस्ताली गांव निवासी भीमा शेट्टी (63) ने 1992 में कृष्णा नामक युवक की हत्या कर दी थी। उस समय भीमा सूरत में रहता था और बेगमपुरा निर्वाण अखाड़े के पास लूम कारखाने में काम करता था। उस दौरान कृष्णा भी उसी कारखाने में काम करता था। दोनों के बीच काम को लेकर अक्सर विवाद होता था। कई बार विवाद होने के कारण भीमा उससे रंजिश रखे हुए था। उसने चाकू से हमला कर कृष्णा की हत्या कर दी। सूरत से भाग कर वह मुंबई चला गया। कुछ समय मुंबई में रहा और मामला ठंडा होने पर अपने गांव चला गया। गांव से कुछ दूर खलीकोट में रंगरोगन का काम करने लगा। इस बीच क्राइम ब्रांच को उसके गांव लौटने की पुख्ता सूचना मिली। क्राइम ब्रांच ने एक टीम भेज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related articles

स्कूल जा रहीं शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर ही मौत; यूपी की रहने वाली थीं

शिक्षिका शिवानी कुमारी की बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। फारबिसगंज से स्कूल जाते वक्त डुमरिया...

CM हेमंत सोरेन बदल देंगे पाला, NDA के साथ जाने की अटकलें तेज।

बिहार में के बाद महागठबंधन को झारखंड में भी झटका लगने वाला है। अब बिहार के पड़ोसी राज्य...

‘तेरे इश्क में’ ने 5 दिन में अजय देवगन की लव स्टोरी को छोड़ा पीछे, मंगलवार हुई सोमवार से ज्यादा कमाई

धनुष और कृति सेनन स्टारर 'तेरे इश्क में' थिएटर्स में लगातार भीड़ जुटा रही है. वीकेंड में शानदार...

: जे जीतता है वही इतिहास लिखता है✨ Motivational Speech by — श्री राजेश भट्ट साहब (Bollywood Writer & Director, Mumbai) ✨📰 Jan Kalyan...

🌅 प्रिय दर्शकों, आप सभी को मेरा स्नेह और नमस्कार 🌅 ज़िंदगी… एक ऐसा सफ़र है जहाँ हर दिन...