2.83 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त, सप्लायर कार्तिक पिल्लाई की तलाश में जुटी पुलिस
उल्हासनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उल्हासनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 94.39 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद की गई, जिसकी कीमत 2 लाख 83 हजार 170 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे नेहरू चौक, उल्हासनगर-2 स्थित महानगरपालिका के आयुष्मान आरोग्य केंद्र क्रमांक-2 के पास छापेमारी की गई। इस दौरान हर्ष राजेशभाई बरेय्या और अजय बालाभाई ढाबी को बिक्री के उद्देश्य से एमडी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
सप्लायर की तलाश जारी
जांच में सामने आया कि बरामद एमडी कार्तिक पिल्लाई ने बिक्री के लिए दोनों आरोपियों को उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसकी तलाश जारी है।
इस मामले में संबंधित पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक मोतीराम बागड़ कर रहे हैं।