मुंबई। महाराष्ट्र में आरक्षण मुद्दे को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) 25 जुलाई को राज्य के कुछ हिस्सों में आपक्ष बचाओ जनयात्रा आयोजित करेगी। पार्टी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मांग की कि बिना आवेदन किए लोगों को जारी किए गए कुनबी जाति प्रमाण पत्र को रद्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से भी आरक्षण मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने सेज सोयारे (रक्त संबंधी) अधिसूचना को लागू करने की मांग को कोटा में मिलावट बताया। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि अदालत ने पहले भी इसके खिलाफ फैसला दे चुकी है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे राज्य सरकार के उस मसौदा अधिसूचना को लागू करने की मांग कर रहे हैं जो कुनबियों को मराठा समुदाय के सदस्यों के सेज सोयारे के रूप में मान्यता देती है। उन्होंने सभी मराठों के लिए कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की, जिससे सभी मराठों को कोटा का लाभ मिल सकें।