500 साल से जिस उम्मीद का इंतजार था वो अब पूरी होगी. कुछ ही देर में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा और रामलला की भव्य मूर्ति को मंदिर के अंदर स्थापित किया जाएगा. 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का कपाट खोलेंगे और अयोध्या में रामलला के दर्शन की शुरुआत करेंगे. फिर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए देशवासी अनोखे अंदाज में भगवान राम के प्रति अपनी आस्था अर्पित कर रहे हैं. इसी तरह नवसारी के टैटू आर्टिस्टों ने भी अपनी भक्ति के लिए अनोखा तरीका अपनाया है.
